सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: AAP गठबंधन के लिए तैयार लेकिन कांग्रेस नहीं करना चाहती कोई समझौताः संजय सिंह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

AAP गठबंधन के लिए तैयार लेकिन कांग्रेस नहीं करना चाहती कोई समझौताः संजय सिंह

Last updated: April 18, 2019 7:44 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रहा शह-मात का खेल अब और दिलचस्प होता जा रहा है। दरअसल, एक तरफ जहां आप के वार्ताकार व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने साफ कहा है कि गठबंधन के सभी प्रयास विफल हो चुके हैं।
दूसरी तरफ केजरीवाल का पिछले दिनों आया बयान कार्यकर्ताओं की उम्मीदें खत्म नहीं होने दे रहा है। इसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को हराने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। ऐसे में कांग्रेस और आप के कार्यकर्ता मान रहे हैं कि नाम वापसी के दिन तक गठबंधन की घोषणा हो सकती है।
कांग्रेस से गठबंधन को लेकर आप के नेताओं में बुधवार को भी गहमागहमी रही। पार्टी ने सुबह ही पार्टी कार्यालय में शाम चार बजे प्रेसवार्ता करने की सूचना दी थी। इसमें सांसद उदित राज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाना था। लेकिन इस प्रेसवार्ता को निरस्त कर दिया गया। इससे माना जा रहा था कि पार्टी गठबंधन को लेकर शाम तक कोई फाइनल घोषणा करने वाली है। इसके बाद देर शाम आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय की मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ बैठक भी हुई। इसी बीच कुछ देर बाद आए संजय सिंह के बयान से सभी उम्मीदें धरी रह गई।
उन्होंने कहा कि आप अपने दम पर दिल्ली और हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। हम भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस से गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस गठबंधन के मूड में नहीं है। सारे प्रयास के बावजूद कोई बात नहीं बनी। हरियाणा में 6-3-1 का फार्मूला दिया था यानी कांग्रेस छह, जननायक जनता पार्टी (जजपा ) को तीन और आप को एक सीट देने का फार्मूला दिया था। लेकिन कांग्रेस इस पर भी राजी नहीं है। गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल के साथ इस संबंध में बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। सिंह ने कहा कि हम दिल्ली में 4-3 के लिए भी राजी हो गए थे।
आप के प्रत्याशी आज से भरेंगे नामांकन 
आप दिल्ली में गुरुवार से अपने प्रत्याशियों के नामांकन का कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसमें पश्चिमी दिल्ली से आप के प्रत्याशी बलवीर सिंह जाखड़ दोपहर एक बजे अपना नामांकन भरेंगे। दोपहर को पश्चिमी दिल्ली से आप के प्रत्याशी एक रोड शो के माध्यम से नामांकन के लिए निकलेंगे। रोड शो में आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, गोपाल राय के अलावा सभी विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article FIH के भारी जुर्माने पर पाकिस्तान ने कहा- इसे चुकाने की स्थिति में नहीं
Next Article बारिश-तूफान का कहर: राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में 64 हुई मरने वालों की संख्या

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
social
September 20, 2026
शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा
social
September 20, 2026
भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026
The Revolutionaries के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?