सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फैसले के बाद उप्र में हिंदू-मुस्लिमों ने एक-दूसरे को गुलाब दिए, दूसरे राज्यों में भी अमन का माहौल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

फैसले के बाद उप्र में हिंदू-मुस्लिमों ने एक-दूसरे को गुलाब दिए, दूसरे राज्यों में भी अमन का माहौल

Last updated: November 9, 2019 8:44 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ/भोपाल/जयपुर: अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारे का परिचय दिया है। इटावा में मस्जिद से अमन का संदेश दिया गया तो बरेली और रांची में हिंदू-मुस्लिमों ने एक-दूसरे से गले मिलकर फैसले का स्वागत किया। खरगोन और बीकानेर में नियमों का उल्लंघन करने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उत्तरप्रदेश
कोर्ट के फैसले के बाद बरेली में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाब के फूल दिए। वहीं, इटावा में बड़ी मस्जिद से अमन का पैगाम दिया गया। मस्जिद की मीनार पर बड़े-बड़े सफेद झंडे लगाए गए और मस्जिद के मुतवल्ली ने कोर्ट का फैसला स्वीकार करने और शांति बनाए रखने की अपील की। फैसला आने से पहले अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और कानपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि जरूरत होने पर प्रदेश भर में इंटरनेट बंद किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह ही डॉयल-100 मुख्यालय पहुंच गए थे।

मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना दौरा रद्द करके भोपाल लौट आए। अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। खरगोन में आतिशबाजी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिले में धारा 144 लागू है, जिसमें आतिशबाजी करना मना है। इंदौर के लोधीपुरा में आतिशबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। यहां सिखों ने नगर कीर्तन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। सागर में फैसले के बाद आतिशबाजी कर रहे एक मंदिर के पुजारी को पुलिस ने हिरासत में लिया, थाने में लिखित माफीनामा देने पर उसे छोड़ दिया गया। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में शनिवार से होने वाला तीन दिवसीय जय गुरुदेव समागम स्थगित किया गया। इसमें भाग लेने 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे थे।

राजस्थान
दोपहर 12 बजे जयपुर में मोबाइल इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। जरूरत होने पर पूरे राज्य की इंटरनेट सेवाएं बंद की जा सकती हैं। बीकानेर में फैसले से पहले फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

झारखंड
अयोध्या पर फैसला आने के बाद रांची में आम दिनों की तरह ही चहल-पहल बनी रही। रांची के मेन रोड पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर पेश की। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से गले मिले और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। इस राज्य को भगवान राम का ननिहाल कहा जाता है। फैसला आने के बाद यहां हालात सामान्य हैं और किसी प्रकार की अप्रिय गतिविधि सामने नहीं आई है। राज्य के दोनों ही बड़े दलों ने अपने आंदोलनों को स्थगित कर दिया है। कांग्रेस और भाजपा धान के मुद्दे पर सड़कों पर उतरने की तैयारी में थे। मगर अब राम मंदिर पर आए फैसले के बाद इन्हें स्थगित कर दिया गया है। कानून और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह फैसला दोनों ही दलों नेताओं ने लिया है।

बिहार
बिहार में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

पंजाब
पंजाब के डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम वीआईपी यहां मौजूद है। दो दिन बाद यहां गुरु नानक जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा, इस कारण सभी आयोजन की तैयारी में जुटे हैं। अयोध्या फैसले का यहां कोई असर नहीं पड़ा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article खैरात में नहीं चाहिए 5 एकड़ जमीन:ओवैसी
Next Article रोहित बोले- ऋषभ को जो करना है, करने दें; कुछ वक्त के लिए उस पर से नजरें हटा लीजिए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रथम आंचलिक बारहव्रत कार्यशाला का सफल आयोजन
social
October 20, 2026
लोभ से मुक्त जीव आकिंचन्य हो जाता है प्राप्त : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 20, 2026
दशहरे के जश्न में ‘नई नवेली’ लेकर आई रामायण से प्रेरित बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी!
entertainment
October 20, 2026
महाष्टमी पर सौरव गांगुली के घर पहुंचे राजकुमार राव संग प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग, दादा ने कराई कोलकाता के पंडालों की सैर!
entertainment
October 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?