सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘एक्स-रे-द इनर इमेज’ में साइको की भूमिका में मुझे काफी कुछ करने का मौका मिलाः राहुल शर्मा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘एक्स-रे-द इनर इमेज’ में साइको की भूमिका में मुझे काफी कुछ करने का मौका मिलाः राहुल शर्मा

Last updated: November 23, 2019 11:46 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

फिल्म ‘एक्सरे-द इनर इमेज’ से डेब्यू कर रहे राहुल शर्मा जल्द ही बड़े परदे पर भरपूर एक्शन के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजीव रुइया ने किया है तथा प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा हैं। फिल्म में राहुल के अपोजिट यशवी कपूर हैं। यशवी भी इसी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। ‘एक्सरे-द इनर इमेज’ हिन्दी, इंग्लिश, तमिल, तेलगू, कन्नड आदि भाषाओं में रिलीज की जाएगी। यह एक थ्रिलर, सस्पेंस, एक्शन ड्रामा फिल्म है। बाबा मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘एक्सरे-द इनर इमेज’ 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़की एक बड़े से घर में मदद मांगने आती है लेकिन उसमें रह रहा लड़का जबरदस्ती उसे पाने की कोशिश में उसे मारता-पीटता और टार्चर करता है। लड़की कहती है मेरा बॉयफ्रेंड भी है, जिस पर लड़का जवाब देता है कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिल्म में तीन गाने हैं, जिनमें से ‘जिगलिया…’ सांग पहले ही काफी हिट रहा है। यूट्यूब पर मिलियन व्यूज हो चुके हैं। फिल्म की बाकी कहानी क्या है, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा लेकिन राहुल ने काफी कुछ बातें हमसे इंटरव्यू के दौरान शेयर की।

राहुल शर्मा एवं यशवी कपूर

फिल्म को लेकर बात करते हुए राहुल कहते हैं कि इस फिल्म में उनका किरदार एक साइको का है, जो मदद मांगने आई लड़की से प्यार कर बैठता है और उसे किसी भी कीमत पर हासिल करना चाहता है, इसके लिए काफी हदें पार करता है, यह सब दिखाया गया है। यह एक सस्पेंस और साईकोटिक फिल्म है, इसलिए कहानी का ज्यादा रहस्योद्घाटन मैं नहीं कर सकता। ऐसा करने पर फिल्म का मजा खराब हो जाएगा। राहुल अपने बारे में बात करते हुए बताते हैं कि यह उनकी पहली फिल्म है, इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की। काफी रिहर्सल किया ताकि अपना किरदार अच्छे से निभा सकूं।

– आप पहली ही फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं?
पहली बात तो मेरा किरदार निगेटिव है या पॉजिटिव यह तो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा, लेकिन एक बात जरूर है कि यह रोल काफी चैलेंजिंग है। डार्क शेड में बनी इस फिल्म में भरपूर सस्पेंस है, एक्शन है, ड्रामा है, जिसे करने के लिए मैंने खूब मेहनत भी की और खूब सीखा भी। इसमें अलग-अलग चीजें करने का, कैरेक्टर के साथ खेलने का मौका मिला, जो आगे मेरे लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
राहुल कहते हैं कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस पसंद था, इसीलिए मैं फिल्मों में आया। पहले से ही ड्रामा, स्कूल में प्ले आदि करता रहा हूं। उसके बाद जब मुंबई आया तो यूट्यूब पर वीडियो बनाना, ऑडिसंस पर आना-जाना लगा रहा, थिएटर करता रहा। कुछ म्युजिक वीडियो भी किए हैं। 2008-09 से ही फिल्मों में आने के लिए मेहनत करता रहा हूं, और जब 2014 में मुंबई आया तो पूरी तरह से अपना फोकस एक्टिंग पर कर दिया।

– अपने कैरेक्टर के बारे में थोड़ा बताएं।

‘एक्स-रे-द इनर इमेज’ के निर्देशक राजीव रुइया के साथ राहुल एवं यशवी।

मेरे कैरेक्टर का नाम विशाल है, जो एक रिच फैमिली से संबंध रखता है। लड़की उसके घर पर हेल्प मांगने के लिए आती है जिससे वह एट्रैक्ट हो जाता है। वह उसको पाने के लिए कुछ भी करता है। वह इतना पागल हो जाता है कि उसे चीजें करनी है तो करनी है बस। इसी पर पूरी कहानी है। बाकी फिल्म देखने के बाद आपको पता चलेगा। फिल्म में हमारा एक रोमांटिक सांग भी है, जो जल्द ही रिलीज होगा।

– आगे चलकर आप एक्टिंग ही करेंगे, या डायरेक्शन भी करेंगे?
जी नहीं, मैंने एक्टिंग के लिए एमबीबीएस छोड़ा है, तो पूरा फोकस मेरा एक्टिंग पर ही रहेगा।
– किस तरह की भूमिकाएं आपको पसंद है?
मैं हर तरह की भूमिकाएं करना चाहता हूं। मैं बचपन से ही नॉबेल पढ़ता रहा हूं, इसलिए मुझे कभी लगता ही नहीं कि यह भूमिका अच्छा है या यह खराब है। जिस भी तरह के रोल ऑफर होंगे करूंगा, बस ये देखूंगा कि मेरा कैरेक्टर कितना स्ट्रांग है।

TAGGED:HindiMovieHindiMovieXrayRahulSharmaXRayTheInnerImage

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांदिवली में प्रेक्षाध्यान किड्स कैम्प का सफल आयोजन
Next Article ‘मुद्दा-370’ के जरिए बड़े परदे पर हितेन तेजवानी की धमाकेदार एंट्री

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
social
October 22, 2026
शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन नवकार धाम में माँ भगवती पद्मावती का भव्य महापूजन
social
October 22, 2026
अखंड साधना के 30 वर्ष, गुरु-कृपा, संकल्प और निःस्वार्थ सेवा की मिसाल
social
October 22, 2026
करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
entertainment
October 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?