By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एक हफ्ते में तीन बीजेपी नेताओं की हत्या हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

एक हफ्ते में तीन बीजेपी नेताओं की हत्या हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी

Last updated: January 21, 2019 2:52 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

भोपाल: मध्य प्रदेश में हाल के कुछ दिनों में बीजेपी नेताओं की हत्या पर सियासत गरमा गई है। आक्रोशित बीजेपी कार्यकर्ता सोमवार को राजधानी भोपाल में सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुतले फूंके गए और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बता दें कि एमपी में एक हफ्ते के दौरान तीन बीजेपी नेताओं की हत्या हो चुकी है।
रविवार को बड़वानी में बीजेपी नेता मनोज ठाकरे की हत्या के बाद बीजेपी ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा था। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो टूक कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कमलनाथ सरकार को चेतावनी भी दी थी कि अगर जल्द अपराधी नहीं पकड़े गए तो बीजेपी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन के दौरान ‘कमलनाथ मुर्दाबाद’ और ‘कमलनाथ इस्तीफा दो’ के नारे लगाए जा रहे हैं। बड़वानी के एसपी ने बताया था कि रविवार को बीजेपी नेता मनोज ठाकरे का शव एक खेत में मिला। पुलिस के मुताबिक, वह मॉर्निंग वॉक पर गए थे। पुलिस को शव के पास खून से सना पत्थर मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि पत्थर से उनकी हत्या की गई है।
इससे पहले इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल और मंदसौर में नगर पालिकाध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रहलाद बंधवार की पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर अग्रवाल और बंधवार की हत्या को राज्य की लचर कानून-व्यवस्था को दर्शाने वाला बताया था।
चौहान ने आरोप लगाया था कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आते ही आपराधिक तत्वों को राजनीतिक संरक्षण मिलना प्रारंभ हो गया है, अपराधियों के हौसले बुलंद और पुलिस के हौसले ध्वस्त हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमित शाह के हेलिकाप्टर लैंड को लेकर पहले ना फिर हां, भाजपा ने लगाया गंभीर आरोप
Next Article भारत के 9 अमीरों के पास 50% आबादी के बराबर संपत्ति

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?