जी हां, सही खबर है कि कियारा आडवाणी एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाली हैं और वह है नेटफ्लिक्स ओरिजिनल की आने वाली फिल्म ‘गिल्टी’। इससे पहले कियारा 2018 में “लस्ट स्टोरीज” में नेटफ्लिक्स पर नजर आ चुकी हैं। उसके बाद उन्होंने एमएस धोनी – अनटोल्ड स्टोरी, कबीर सिंह तथा गुड न्यूज आदि फिल्मों में यादगार भूमिकाएं करके काफी तारीफें बटोर चुकी हैं।
मंगलवार को फिल्म ‘गिल्टी’ का ट्रेलर लांच किया गया। इसमें कियारा नानकी नामक लड़की के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर देखने से पता चलता है कि यह कॉलेज की स्टोरी पर आधारित है तथा क्राइम थ्रिलर है। ‘गिल्टी’ में कियारा के अलावा आकांक्षा रंजन कपूर, गुरफतेह सिंह पीरजादा तथा ताहेर शब्बीर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। डायरेक्टर इंटरनेशनल फिल्म इंडिया, नेटफ्लिक्स के बैनर तले सृष्टि बहल आर्या द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के प्रोड्यूसर करन जौहर तथा अपूर्वा मेहता हैं। फिल्म का निर्देशन रुचि नारायण ने किया है।
एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कियारा

