सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एफसीआरए के उल्लंघन के आरोप में 1807 एनजीओ-संस्थानों का रजिस्ट्रेशन रद्द, अब विदेशी चंदा नहीं ले सकेंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

एफसीआरए के उल्लंघन के आरोप में 1807 एनजीओ-संस्थानों का रजिस्ट्रेशन रद्द, अब विदेशी चंदा नहीं ले सकेंगे

Last updated: November 12, 2019 8:30 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देशभर के 1807 गैर-सरकारी संगठनों और अकादमिक संस्थानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (एफसीआरए) के तहत रजिस्टर्ड एनजीओ और अकादमिक संस्थानों पर विदेशों से फंड लेने पर रोक लगाई गई है। इन संस्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था। इनमें यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, इलाहाबाद एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट, गुजरात का यंग मेन्स क्रिस्चियन एसोसिएशन और कर्नाटक की स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल सोसाइटी शामिल है।
अधिकारी ने बताया, “एफसीआरए रजिस्ट्रेशन के रद्द होने के साथ ही इन सभी एनजीओ और अकादमिक संस्थानों पर विदेशी धन लेने से प्रतिबंध लग गया है। ये सभी संस्थान पिछले छह साल से विदेशी धन प्राप्त करने संबंधी वार्षिक आय और खर्च का ब्यौरा देने में विफल रहे थे, इसलिए इनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया। इन्हें बार-बार इसकी जानकारी दी जा रही थी लेकिन वे इसे अनसुना कर रहे थे।” एफसीआरए के गाइडलाइंस के मुताबिक, ‘‘रजिस्टर्ड संस्थानों को हर वित्त वर्ष में आय और खर्च का ब्यौरा ऑनलाइन तरीके से जमा करना अनिवार्य होता है।’’
2016 में कानून में संशोधन होने के बाद कई संगठनों पर गाज गिरी
जिन संगठनों को किसी विशिष्ट वर्ष में विदेशी योगदान नहीं मिलता, उन्हें भी उस वित्त वर्ष के लिए ‘निल’ रिटर्न भरना होता है। बेंगलुरू के एनजीओ इन्फोसिस फाउंडेशन ने खुद ही रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की थी। अधिकारी ने कहा, “2016 में कानून में संशोधन के बाद इन्फोसिस फाउंडेशन एफसीआरए के दायरे में नहीं आता था। हमने मंत्रालय से विचार करने की अपील की थी। हमें खुशी है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया।” 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के तुरंत बाद गृह मंत्रालय ने 14,800 से अधिक संगठनों का एफसीआरए रजिस्ट्रेशन रद्द किया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भाजपा-शिवसेना का साथ लंबे समय तक रहा, अब कांग्रेस-एनसीपी के साथ जाना है: उद्धव ठाकरे
Next Article 13 नवंबर अगहन मास प्रारंभ, सतयुग में इसी महीने से शुरू हुआ था नया साल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?