By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दुनिया के 90 फीसदी बच्चे जहरीली हवा में ले रहे सांस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

दुनिया के 90 फीसदी बच्चे जहरीली हवा में ले रहे सांस

Last updated: October 29, 2018 8:24 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली-एनसीआर में छाई प्रदूषण की परत के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की चिंता पैदा करने वाली एक रिपोर्ट सोमवार को जारी होने जा रही है। इस रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के 90 फीसदी बच्चे प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। इससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। डब्ल्यूएचओ ने पिछले कुछ समय से प्रदूषण की समस्या को एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या के रूप में उठाना शुरू किया है। इसी कड़ी में जिनेवा में संगठन की उच्चस्तरीय बैठक हो रही है। इसी बैठक में यह रिपोर्ट जारी होगी।
15 साल से कम उम्र के 90% बच्चे जिनकी संख्या करीब 1.8 अरब के करीब बैठती है, प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। इनमें 63 करोड़ बच्चे ऐसे हैं जो पांच साल से भी कम उम्र के हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदूषित हवा का खतरा घर मेंऔर बाहर दोनों जगह बच्चों को उठाना पड़ता है। घरों में भोजन व उजाले के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रदूषित ईधन व धूम्रपान प्रदूषण की वजह है।
प्रदूषण से मानसिक और शारीरिक विकास कमजोर 
प्रदूषण के कारण बच्चों का मानसिक,शारीरिक विकास कमजोर होने लगा है। बच्चों की हड्डियों एवं मांसपेसियों का विकास भी धीमा हो रहा है। उम्र के हिसाब से उनकी समझ भी विकसित नहीं हो पा रही है। यानी प्रदूषण स्नाययुक्त तंत्र को प्रभावित कर रहा है। दूसरे, एक्यूट लोअर रिस्पेरेटरी इंफेक्शन (श्वसन संबंधी बीमारियां) की चपेट में आकर लाखों बच्चों की मौत हो रही है। फेफड़ों को भी क्षति पहुंच रही है। 2016 के आंकड़ों के अनुसार, डब्ल्यूएचओ ने छह लाख बच्चों की मौते होने का दावा किया है।
गरीब देशों पर मार
निम्न एवं मध्यम आय वाले भारत जैसे देशों के बच्चे प्रदूषण से ज्यादा प्रभावित हैं। इन देशों के 98 फीसदी तक बच्चे पीएम 2.5 के बढ़ते स्तर से प्रभावित हैं। जबकि उच्च आय वाले देशों में ऐसे बच्चों का प्रतिशत 52 फीसदी आंका गया है।
हड्डियों पर असर
– वयस्कों की तुलना में बच्चों को प्रदूषित हवा का खतरा ज्यादा
– प्रदूषण से बच्चों की हड्डियां एवं मांसपेसियों की वृद्धि प्रभावित हो रही है।
– प्रदूषण से बच्चों के स्नायुतंत्र पर भी प्रभाव, उम्र के हिसाब से बच्चों की समझ विकसित नहीं हो रही
बाल मृत्युदर 
रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य के लिए प्रदूषण आज सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु कारण बन चुका है। इस आयु वर्ग में दस में एक मौत प्रदूषण के कारण हो रही है।
घर भी सुरक्षित नहीं 
विश्व में करीब 40 फीसदी बच्चे (एक अरब) घर के भीतर भी प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। इसकी मुख्य वजह ईधन और प्रदूषणकारी तकनीकों का इस्तेमाल होना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दाढ़ी कटा भेष बदल मां से मिलने गया था CID अफसर, आतंकियों ने पहचानते ही कर दिया कत्ल
Next Article मोदी-शिंजो एबी की मुलाकात से भारत-जापान के संबंधों को मिली नई ऊंचाई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?