डोम्बिवली: शनिवार को तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम् अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या शासन श्री सोमलता जी एवं साध्वी वृन्द का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 11 जुलाई को डोम्बिवली ईस्ट में स्थित तेरापंथ भवन में सुबह करीब 7:35 बजे भव्य रैली के साथ होगा। चातुर्मासिक प्रवेश की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए शासन श्री साध्वी सोमलता जी के सानिध्य में तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल की मीटिंग रखी गई। वही शनिवार को शासन श्री का विहार डोम्बिवली रेल्वे स्टेशन के पास से डोम्बिवली सभा अध्यक्ष सुरेश सींघवी के घर हुआ। सभा अध्यक्ष ने बताया कि शासन श्री के चातुर्मास को लेकर पूरे डोम्बिवली तेरापंथ समाज में गजब का उत्साह हैं। चातुर्मासिक प्रवेश से पहले सुबह करीब 6 बजे प्रज्ञा रैली का भव्य आयोजन होगा जिसमें पूरा डोम्बिवली तेरापंथ समाज के साथ साथ दूसरे सम्प्रदाय के लोगों की भी सहभागिता रहेगी। तेयुप अध्यक्ष राकेश कोठारी एवं मंत्री ललित पुनमिया ने कहा की सभी युवा चातुर्मास की तैयारियों में जोर शोर से जुड़े हुए हैं। सभी में मानो शासन श्री के आगमन से अलग सी ऊर्जा का संचार से हो गया हो।
इस अवसर पर महिला मंडल संयोजिका मधु कोठारी, सह संयोजिका रीना हिंगड़, अनिता बडाला, रीना कोठारी, प्रकाश कच्छारा, सुरेश बैद, दिनेश कच्छारा, पुखराज इनटोदिया, गणेश गुंदेचा, लोकेश बडाला, प्रमोद इनटोदिया, चेतन सींघवी आदि की उपस्थिति रही।
डोम्बिवली तेरापंथ भवन में शासन श्री साध्वी सोमलता जी का मंगल प्रवेश 11 जुलाई को

