सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस और जेडीएस के 12 विधायकों के इस्तीफे की अटकलें, स्पीकर से मुलाकात न होने पर राजभवन पहुंचे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कांग्रेस और जेडीएस के 12 विधायकों के इस्तीफे की अटकलें, स्पीकर से मुलाकात न होने पर राजभवन पहुंचे

Last updated: July 6, 2019 3:46 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बेंगलुरु: कर्नाटक में 13 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। कांग्रेस और जेडीएस के 12 विधायकों के इस्तीफा देने की अटकलें हैं। नाराज विधायक स्पीकर रमेश कुमार से मिलने विधानसभा पहुंचे। लेकिन मुलाकात न होने के चलते सभी विधायक राज्यपाल से वाजूभाई वाला से मिलने पहुंचे हैं।

वहीं, रमेश कुमार ने सफाई में कहा कि मुझे अपनी बेटी को लेना था, इसलिए घर चला गया। मैंने अपने ऑफिस में बोल दिया था कि विधायकों का इस्तीफा रख लें और मुझे बता दें। कल (रविवार) को छुट्टी है, लिहाजा मैं सोमवार को ही मामला देख पाऊंगा।

रमेश पर ऑफिस से पहले ही निकलने का आरोप

विधायक रामालिंगा रेड्डी, बीसी पाटिल, रमेश जारकिहोली, उमेश कामतल्ली, जेएन गणेश, बी नागेंद्र, बास्वाराज, एच विश्वनाथ, नारायण गौड़ा और गोपालाइया स्पीकर से मिलने विधानसभा पहुंचे थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, स्पीकर रमेश कुमार विधायकों के पहुंचने से पहले ही विधानसभा से बाहर निकल गए। माना जा रहा है कि उन्हें पहले ही खबर मिल चुकी थी कि कांग्रेस और जेडीएस विधायक उनसे मुलाकात करने आ रहे हैं। इससे पहले सोमवार को आनंद सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।

कई मुद्दों पर नजरअंदाज किया गया- कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायक रामालिंगा ने कहा कि मैं स्पीकर को इस्तीफा सौंपने आया हूं। मुझे अपनी बेटी (विधायक सौम्या रेड्डी) के बारे में नहीं पता कि वे इस्तीफा देंगी या नहीं। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा। मुझे लगता है कि मुझे कई मुद्दों पर नजरअंदाज किया गया। इसलिए मैंने यह फैसला लिया।

कोई इस्तीफा नहीं देगा- कांग्रेस

राज्य के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर और डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में विधायकों और पार्षदों की बैठक बुलाई है। शिवकुमार ने कहा कि कोई इस्तीफा नहीं देगा। मैं उन विधायकों से मिलने जा रहा हूं।
कर्नाटक विधानसभा की मौजूदा स्थिति

पार्टी सीट
भाजपा 105
कांग्रेस 78
जेडीएस 37
बसपा 1
केपीजेपी 1
निर्दलीय 1

*कांग्रेस के टिकट से जीते रमेश कुमार मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष हैं।

12 विधायकों के इस्तीफे के बाद क्या होगी स्थिति

अगर 12 विधायक विधानसभा से इस्तीफा देते हैं तो विधानसभा में कुल 212 सदस्य रह जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष को छोड़कर ये संख्या 211 रह जाएगी। ऐसे में बहुमत के लिए 106 विधायकों की जरूरत होगी।

निर्दलियों के समर्थन से बन सकती है भाजपा सरकार

ऐसी अटकलें हैं कि दो निर्दलीय विधायक कुमारस्वामी सरकार की कैबिनेट से मंत्री का पद छोड़ सकते हैं। ये दोनों विधायक भाजपा को समर्थन दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो भाजपा के पास 107 विधायकों का समर्थन होगा। जो सरकार बनाने के लिए काफी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम मोदी बोले- किसी भी समाधान को समस्या बना देंगे पेशेवर निराशावादी
Next Article डोम्बिवली तेरापंथ भवन में शासन श्री साध्वी सोमलता जी का मंगल प्रवेश 11 जुलाई को

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 इवेंट्स के जरिए 3 लाख+ लड़कियों तक पहुंचाया HPV वैक्सीन अवेयरनेस प्रोग्राम!
entertainment
September 10, 2026
‘बाहुबली’ यूनिवर्स को ग्लोबल ले जाने की तैयारी, आर्का मीडिया वर्क्स ने ड्रीम थिएटर को बनाया पार्टनर
entertainment
September 10, 2026
“सिनेमा मेरे लिए एक गहरा इमोशन है और महाराष्ट्र उस इमोशन का घर है”: राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार मिलने पर रानी मुखर्जी
Mumbai / Maharshtra
September 10, 2026
सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?