मुंबई: मानव सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित अभातेयुप का सबसे बड़ा उपक्रम आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर के बढ़ते कदम के तहत महाराष्ट्र के प्रथम एटीडीसी सेंटर के तीसरी शाखा का उदघाटन 10 जून को डोम्बिवली ईस्ट में स्थित स्टार कॉलोनी में अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया एवं महामंत्री संदीप कोठारी की उपस्थिति में होने जा रहा हैं। इस सेंटर में विशेष तौर पर पैथोलॉजी, एक्सरे, सिटी स्कैन फिजियोथेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। इस समारोह को सफल बनाने में तेयुप अध्यक्ष ललित सिंघवी, मंत्री सुरेश बैद, एटीडीसी संयोजक जगदीश परमार, नवनीत कौसल, नीता ओस्तवाल एवं सभी ट्रस्टी जुटे हुए हैं। यह उदघाटन समारोह का आयोजन 10 जून की दोपहर 12:30 से शुरू होगा।

