By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दो करोड़ का फैसला: दादा के सामने जीवन की सबसे कठिन परीक्षा, बढ़ती महंगाई ने खड़े किए नए सवाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Business

दो करोड़ का फैसला: दादा के सामने जीवन की सबसे कठिन परीक्षा, बढ़ती महंगाई ने खड़े किए नए सवाल

Last updated: April 8, 2026 4:14 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

विशेष संवाददाता/मुंबई। एक दिल दहला देने वाला और सोचने पर मजबूर कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक दादा के सामने ऐसी परिस्थिति आ खड़ी हुई है, जहां उसे अपने ही परिवार के दो सदस्यों—60 वर्षीय बेटे और 25 वर्षीय पोते-के बीच जीवन का चुनाव करना पड़ रहा है। दोनों ही गंभीर दुर्घटना के बाद अस्पताल में स्ट्रेचर पर हैं और दोनों के इलाज के लिए लगभग 2-2 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। लेकिन दादा के पास कुल 2 करोड़ रुपये ही उपलब्ध हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है-दादा किसे बचाए? बेटे को या पोते को?
यह सिर्फ एक परिवार का प्रश्न नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक नैतिक, भावनात्मक और आर्थिक द्वंद्व है। एक तरफ वह बेटा है जिसने जीवन के 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं, वहीं दूसरी ओर 25 वर्षीय पोता है, जिसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी है।
निर्णय भावनाओं से होगा या भविष्य से?
क्या दादा अपने बेटे को बचाने का निर्णय लेगा, जिसने उसके साथ जीवन का लंबा सफर तय किया है?
या फिर वह पोते को प्राथमिकता देगा, जो परिवार का भविष्य है?
इस प्रश्न का उत्तर हर व्यक्ति अपनी सोच और परिस्थिति के अनुसार अलग-अलग देगा, लेकिन यह स्थिति हमें एक और गंभीर मुद्दे की ओर ले जाती है-मेडिक्लेम और भविष्य की तैयारी।
मेडिक्लेम पर उठे बड़े सवालः क्या 25 वर्षीय युवा के लिए 2 करोड़ का मेडिक्लेम पर्याप्त है? या 60 वर्षीय व्यक्ति के लिए इतनी राशि जरूरी है?
आज से 30-35 साल पहले, जब वर्तमान 60 वर्षीय व्यक्ति 25 वर्ष का था, तब 2 लाख रुपये का मेडिकल बीमा भी पर्याप्त माना जाता था। लेकिन आज वही राशि 2 करोड़ में बदल चुकी है, और फिर भी कम लगती है। तो क्या आज का 25 वर्षीय युवा जब 60 की उम्र में पहुंचेगा, तब 2 करोड़ नहीं बल्कि 20 करोड़ का मेडिक्लेम भी कम पड़ेगा?
महंगाई और विदेशी निर्भरता का असर
वित्त विशेषज्ञ भरतकुमार सोलंकी के अनुसार, “हमें बढ़ती महंगाई और चिकित्सा क्षेत्र में हो रही लागत वृद्धि को गंभीरता से समझना होगा। मेडिकल टेक्नोलॉजी का अधिकांश हिस्सा विदेशों से आयात किया जाता है। रुपये की लगातार गिरती कीमत के कारण यह तकनीक हर साल महंगी होती जा रही है, जिसका सीधा असर इलाज की लागत पर पड़ता है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “आज जो महंगा लगता है, वह आने वाले समय में सामान्य हो सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी उम्र और भविष्य को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा लेना चाहिए।”
सारांश: यह खबर सिर्फ एक दादा के निर्णय की नहीं, बल्कि हर परिवार के भविष्य की योजना का आईना है।
आज का सवाल-किसे बचाएं?
कल का सवाल-खुद को कैसे सुरक्षित रखे?
अब फैसला पाठकों पर है… सोचिए, अगर आप उस दादा की जगह होते, तो क्या निर्णय लेते?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अबू फरहान आज़मी बने समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश महासचिव
Next Article टाइगर श्रॉफ बने स्लोविक के ब्रांड एंबेसडर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़, सोमवार को रिलीज़ होने वाले राजा शिवाजी अँथम “छत्रपती” के लिए हो जाइए तैयार
entertainment
April 10, 2026
दिल्ली पर छाया ‘भूत बंगला’ का जादू, मेकर्स ने की जबरदस्त अंदाज में प्रमोशन की शुरुआत!
entertainment
April 10, 2026
‘धुरंधर: द रिवेंज’ बनी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म
entertainment
April 10, 2026
पर्वत पटिया महिला मंडल ने किया “रिश्तों में माधुर्य” कार्यशाला का आयोजन
social
April 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?