मुंबई। समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री अबू आसिम आज़मी जी ने आज एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए श्री अबू फरहान आज़मी जी को मुंबई और महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव पद पर नियुक्त किया है।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष जी ने फरहान आज़मी जी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनकी मेहनत से पार्टी ज़मीनी स्तर पर और भी मज़बूत होगी। अबू आसिम आज़मी जी ने कहा, “फरहान के पास युवाओं को जोड़ने की काबिलियत है और हमें यकीन है कि वो पार्टी के विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे।” उन्होंने फरहान आज़मी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई ज़िम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
अबू फरहान आज़मी बने समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश महासचिव

