राजकुमार गौतम, बस्ती (उ० प्र०)। रविवार की शाम लगभग चार बजे, डारीडीहा,बस्ती के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई ,जिसमें घायल दो सवार लोगों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सुरक्षित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाइक सवार हथिया पोस्ट नारायणपुर थाना नगर बस्ती के रहने वाले घायल रुद्र प्रताप पुत्र उदय सिंह उम्र 18 वर्ष घर से बस्ती किसी काम से जा रहे थे तथा दूसरे बाइक सवार इंदल कुमार पुत्र राम सभा उम्र 30 वर्ष अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में डारीडीहा के पास दोनों बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई गए। मौके पर मौजूद मोहम्मद सतीफ ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल करके घटनास्थल की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही 108 की दो एंबुलेंस UP32EG4332 एवं UP32FG0706 घटनास्थल के लिए की तरफ चल दी और कुछ ही मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए और तत्काल घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया। रास्ते में घायल इंदल की हालत गंभीर देखते हुए,ईएमटी राधेश्याम ने 108 कंट्रोल रूम में मौजूद ईआरसीपी डॉक्टर को घायल इंदल के बारे में जानकारी दी गई। ईआरसीपी डॉक्टर की सलाह पर एंबुलेंस में उपस्थित मेडिकल उपकरण और घायल का फर्स्ट एड द्वारा प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाओं का उपयोग करते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल

