सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दलखोला में 156वें मर्यादा महोत्सव का आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

दलखोला में 156वें मर्यादा महोत्सव का आयोजन

Last updated: February 2, 2020 6:10 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

दलखोला। तेरापंथ धर्मसंघ का १५६ वां मर्यादा महोत्सव श्राद्धये आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी डॉ पीयूष प्रभा जी के सानिध्य में दलखोला तेरापंथ सभा भवन में श्री जैन स्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित हुआ। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वीवृन्द ने मर्यादा घोष एवं मर्यादा गीत का संगान किया। सभाअध्यक्ष सुजान मल जी सेठिया ने अंगतुंको का स्वागत किया। इसी क्रम में महिला मंडल अध्यक्षा संजू बैद, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष नरेश बोथरा , अभातेयुप सदस्य अमित सेठिया ने अपने विचार व्यक्त किए।
मर्यादा महोत्सव के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनमेदनी को संबोधित करते हुए डॉ साध्वी पीयूष प्रभा जी ने कहा – तेरापंथ धर्मसंघ के आधप्रवार आचार्य श्री भिक्षु ने हमे साम्यक्त्व का प्रवेश करवाया, मर्यादा का छत्र दिया एवं जीने का विज्ञान सिखाया । भौतिकता की चकाचौंध में महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के नेतृत्व में आयोजित मर्यादा महोत्सव अपने आप मे आश्चर्य है। आचार्य श्री भिक्षु ने विक्रम संवत १८३२ से १७५९ के बीच मर्यादाएं लिखी। चतुर्थ आचार्य श्रीमद जयाचार्य ने इसे महोत्सव का रूप दिया । गत १५५ वर्षों से यह अविछिन्न रूप में मनाया जा रहा है।
मर्यादा के परकोटे में आज तेरापंथ विकाश कर रहा है।आचार्य भिक्षु ने एक आचार्य की परंपरा का सूत्रपात किया । एक आचार्य एक अचार और एक अनुशासन यह त्रिपदी आचार्य श्री भिक्षु की देन है। आज के दिन हम उन बलिदानी साधु – साध्वियों को भी नमन करते है। तेरापंथ के हर श्रावक का कर्तव्य है की वो एक पहरेदार की तरह संघ की प्रभावना में योगभूत बने । वर्तमान में आचार्य श्री महाश्रमण जी जनकल्याण करते हुए संघ को शिखरों पर चमका रहे है। आचार्य परंपरा को नमन, मर्यादाओ को नमन….।
साध्वी श्री भावना श्री जी ने संघ की शक्ति एवं संघ के प्रति भक्ति की बात प्रस्तुत की।साध्वी श्री सुधा कुमारी जी ने अपने ओजस्वी संघ – भक्ति गीत से भवन को गुंजायमान किया। साध्वी श्री दीप्तियशा जी ने तेरापंथ की विशिष्टताओं का उल्लेख किया।
दलखोला तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल ने संयुक्त रूप से गीत की प्रस्तुति दी। दलखोला ज्ञानशाला के बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति दलखोला नगरपालिका के एडमिनिस्ट्रेटर श्री सुभाष गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने मर्यादा पर अपने विचार व्यक्त किए। नेपाल – बिहार तेरापंथी सभा के महामंत्री चैनरूप जी दुग्गड़ एवं उपाध्यक्ष आलोक जी दुग्गड़ ने पूज्यप्रवर के रास्ते की सेवा में सहयोग देने वालो का सम्मान किया।
गुलाबबाग, सिलीगुड़ी, किशनगंज, इस्लामपुर, अररिया , फारबिसगंज, खुसकीबाग, कूचबिहार, भद्रपुर( नेपाल ), हरिश्चंद्रपुर, चांचल, रायगंज, कलियाचौक, रानीपतरा, अररिया कोर्ट, राजविराज ( नेपाल ) ,भट्टाबाजार, कोइम्बुतुर , गुवाहाटी, कटिहार एवं कोलकाता आदि क्षेत्रों से श्रावकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आभार ज्ञापन सभा मंत्री श्री सुनील बैद ने किया। कार्यक्रम में मंच संचालन हरीश बैद और नवीन बैद ने किया। डॉ सुशील जी अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आंगतुक श्रावको ने दलखोला समाज के व्वयस्था की सहराना की।
कार्यक्रम में सभा, महिला मंडल, युवक परिषद , अणुव्रत समिति, किशोर मंडल और ज्ञानशाला परिवार का सहरानीय सहयोग रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में संस्था शिरोमणि के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
Next Article दिल्ली चुनाव: मुख्यमंत्री योगी बोले- शाहीन बाग तो बहाना है, इनका प्रदर्शन राम मंदिर निर्माण के खिलाफ है
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?