सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डिफेंस एक्सपो:मोदी ने कहा- भारत केवल एक बाजार ही नहीं, पूरे विश्व के लिए बड़ा अवसर भी है, डिफेंस एक्सपो दुनिया का भारत के प्रति विश्वास दिखाता है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

डिफेंस एक्सपो:मोदी ने कहा- भारत केवल एक बाजार ही नहीं, पूरे विश्व के लिए बड़ा अवसर भी है, डिफेंस एक्सपो दुनिया का भारत के प्रति विश्वास दिखाता है

Last updated: February 5, 2020 9:24 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 11वें डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा- भारत केवल एक बाजार ही नहीं है। भारत पूरे विश्व के लिए अपार अवसर भी है। यह डिफेंस एक्सपो दुनिया के भारत के प्रति विश्वास को प्रकट करता है। उन्होंने कहा- दुनिया में भारत एक सशक्त भूमिका लेकर आगे बढ़ रहा है। आज का यह अवसर भारत की रक्षा और सुरक्षा करने के साथ-साथ देश के युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई। वे भाषण खत्म होने पर बाहर निकले तभी मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर उनकी तरफ दौड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ा।

मोदी ने कहा- मेक इन इंडिया से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

  • ‘मेक इन इंडिया से भारत की सुरक्षा बढ़ेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आज का डिफेंस एक्सपो उसकी व्यापकता और विविधता और दुनिया में उसकी भागीदारी का जीता जागता सबूत है।’
  • ‘रिसर्च में यंग टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए पांच नई यूनिट बनाई गईं। एफडीआई के नियम आसान किए गए ताकि 100% सीधे निवेश का रास्ता साफ हो।’
  • ‘सरकार ने डिफेंस प्लानिंग कमेटी का गठन किया था। तमिलनाडु और यूपी में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।’
  • ‘अमेठी के कोरबा में रायफल यूनिट का निर्माण रूस के साथ मिलकर शुरू हुआ, वहां एके-203 का उत्पादन होगा। 200 नए डिफेंस स्टार्टअप शुरू करने का लक्ष्य।’
  • ‘आज दुनियाभर में 6000 से अधिक भारतीय सैनिक शांति अभियान का हिस्सा हैं। अफ्रीका में शांति स्थापना में हमारी सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’
  • ‘2014 के बाद इज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार हुआ। आधुनिक शस्त्रों के विकास के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर और निवेश के लिए उपयोगी माहौल पर काम जारी है।’
  • ‘भारत में दुनिया के एयरोस्पेस हब बनने की क्षमता। यहां टैलेंट-टेक्नोलॉजी के अलावा डिमांड, डेमोक्रेसी और डिसिजनमेकिंग भी है। यहां लगा एक-एक पैसा आपको रिर्टन देगा।’

अंतिम दो दिन आमजन के लिए खोला जाएगा एक्सपो

5 से 9 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में 70 देशों की रक्षा उपकरण बनाने वालीं 172 और भारत की 857 कंपनियां भाग ले रही हैं। इस रक्षा प्रदर्शनी में 40 देशों के रक्षामंत्री शामिल होंगे। डिफेंस एक्सपो 5 से 7 फरवरी तक आमंत्रित लोगों के लिए खुलेगा जबकि 8-9 फरवरी को इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा। डिफेंस एक्सपो में 19 तकनीकी-व्यावसायिक सेमिनार होंगे। इसमें करीब 5 हजार छात्रों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। यहां दसौ एविएशन पहली बार तिरंगे के निशान वाले राफेल को एक्सपो में पेश करेगा।

रक्षामंत्रियों के गृह राज्य में होता है डिफेंस एक्सपो

डिफेंस एक्सपो पहले दिल्ली में होता था। मोदी सरकार में सभी डिफेंस एक्सपो रक्षामंत्रियों के गृह राज्य में हुए। 2016 में जब मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री थे, तब यह गोवा में हुआ था। पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। 2018 में डिफेंस एक्सपो तमिलनाडु में हुआ था, तब रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण थीं। सीतारमण तमिलनाडु से हैं। इस बार डिफेंस एक्सपो लखनऊ में हो रहा है क्योंकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से ही सांसद हैं। अमेरिका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन भी एफ-35 लाइटनिंग सेकंड को पहली बार दुनिया के सामने लाएगी। अमेरिका यह विमान भारत को बेचना चाहता है।

वृंदावन मैदान में लगा हथियारों का मेला
थल सेना के हथियारों में- पिनाक मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, धनुष तोप, इंटीग्रेटेड मल्टीफंक्शन साइट, स्मॉल आर्म्स एडवांस्ड होलोग्राफिक साइट, आई सेफ लेजर, नाइट विजन डिवाइसेज, बॉर्डर सर्विलांस सिस्टम, लेजर ऑर्डिनेंस डिस्पोजल सिस्टम, लेजर डैजलर्स, ऑप्टिकल टारगेट लोकेटर और एक्सप्लोसिव डिटेक्टर प्रदर्शित किए जाएंगे। वहीं, फाइटर जेट्स – सुखोई 30 एमकेआई, जगुआर फाइटर प्लेन, चिनूक और चीता हेलीकॉप्टर भी लखनऊ एयरपोर्ट और बक्शी का तालाब एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट के लिए केंद्र सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
Next Article उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन का किया स्वागत, PM मोदी को कहा धन्यवाद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?