मुंबई:द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड की शूटिंग के बाद जल्द ही ऑन एयर होने जा रहा है। आज एक लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। कपिल के पहले एपिसोड के लिए फैंस बेताब दिख रहे हैं। दर्शक लंबे समय से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन आज वो इंतजार खत्म हो गया है। इस बात की जानकारी शो की टीम ने दी है।
टीम ने बताया है कि शो की इस टीम में चंदन, कीकू शारदा, सुमोना, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक हैं। इसके लिए अब फैमिली में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी दिखेंगे। अब द कपिल शर्मा शो में पूरा धमाल मचने वाला है। खबर है कि ‘द कपिल शर्मा शो में पहला मेहमान के तौर पर सलमान खान अपने परिवार के साथ हिस्सा लेंगे। ऐसे में पहले एपिसोड के धमाकेदार होने की उम्मीद की ही जा सकती है। वैसे भी सलमान कान जब भी कपिल शर्मा के शो में आए हैं उन्होंने खूब इंजॉय किया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा रहने वाला है।
बता दें कि द कपिल शर्मा के पहले एपिसोड के लिए टीम की ओर से पूजा पाठ किया जा रहा है। फैंस के प्यार के साथ-साथ भगवान का आशीर्वाद लेकर कपिल शर्मा शो आज एंट्री मारने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, द कपिल शर्मा शो का पहला एपिसोड आज यानि बुधवार को शुरू हो रहा है। कपिल शर्मा शो को चालू करने की बात तो काफी पहले आ गई थी। आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने शादी से पहले अपने फैंस को डबल खुशी दे दी है।
‘दि कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग शुरु

