By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: धर्म का तत्त्व है दुःख मुक्ति का उपाय : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

धर्म का तत्त्व है दुःख मुक्ति का उपाय : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: July 19, 2025 6:25 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • -आचार्यश्री ने दुःख के कारणों के निवारण का दिया सद्ज्ञान
  • -तेरापंथ प्रबोध के आख्यान से भी लाभान्वित हुए श्रद्धालु
  • -मेधावी विद्यार्थियों को महातपस्वी ने दिया मंगल आशीर्वाद
  • -पूज्य सन्निधि में पहुंचे इसरो के वैज्ञानिक श्री निलेश देसाई

कोबा, गांधीनगर (गुजरात)। शनिवार को ‘वीर भिक्षु समवसरण’ में तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने ‘आयारो’ आगम के आधार पर समुपस्थित श्रद्धालु जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि इस संसार में दुःख भी हैं तो सुख भी मिलता है। आदमी दुःख की ओर ध्यान दें तो बीमारी, आर्थिक समस्या आदि-आदि अनेक दुःखों की सूची बन सकती है। सुखों की ओर ध्यान दिया जाए तो उसकी भी सूची बन सकती है कि खाने को अच्छा मिलता है, अच्छा मकान, अच्छे कपड़े व समाज में प्रतिष्ठा आदि-आदि सहज प्राप्त होते हैं। इस प्रकार संसार में दुःख और सुख दोनों मौजूद हैं। कोई कह दे कि मैं दुःख को आने नहीं दूंगा तो ऐसा संभव नहीं है। बीमारी को दुःख कहा गया है। शास्त्र में जन्म होने को भी दुःख बताया गया है। जन्म, बुढ़ापा, रोग और मृत्यु सभी दुःख हैं। जीवन में कभी कोई बीमारी न आए और आयुष्य भी सौ वर्षों का हो, ऐसी कोई गारंटी ले सकता है, शायद ऐसा कोई प्रतीत नहीं होता। इसलिए संसार में दुःख जीवन मंे कभी भी आ सकते हैं। आदमी को दुःख के कारण को जानना चाहिए और उसके कारण का निवारण तो किया जा सकता है, लेकिन दुःख नहीं ही आएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं ले सकता।

इसलिए दुःख कभी भी आ सकता है। आयारो में बताया गया कि दुनिया के इस दुःख को जानकर दुःख के कारण को दूर करने का प्रयास करो। बहुत बड़े और सबसे धनाढ्य व्यक्ति को भी बीमारी घेर लेती है। बड़े से बड़े सत्ताधीश को भी बीमारियां घेर लेती हैं। अब मृत्यु को ही देख लें तो कोई पहरेदार को बैठाकर मौत से नहीं बच सकता है। इस संदर्भ में कोई त्राता नहीं होता। धर्म का तत्त्व ही दुःख मुक्ति का उपाय है। धर्म सम्पूर्ण दुःख मुक्ति का उपाय होता है। धर्म के द्वारा ही आत्मा कभी एकांत सुख वाले मोक्ष को प्राप्त कर सकती है।
दुनिया में पुरुषार्थ का महत्त्व है, किन्तु पुरुषार्थ से सबकुछ प्राप्त नहीं किया जा सकता, कुछ प्राप्त किया जा सकता है। पुरुषार्थ की भी एक सीमा है, उसके बाद उसकी भी क्षमता नहीं होती। कई बार पुरुषार्थ करने पर भी फल मिले अथवा न भी मिले। किसी पुरुषार्थ का फल तत्काल मिले ही, यह नहीं कहा जा सकता। परीक्षा दी जाती है, सबको सफलता भी नहीं मिले। हालांकि जहां तक संभव हो पुरुषार्थ करने का प्रयास होता रहे।

दुःख भी है, दुःख का कारण भी है, दुःखमुक्ति और दुःखमुक्ति का उपाय भी है। आदमी को दुःख से मुक्त होने के लिए दुःख के कारणों का निवारण करने का प्रयास करना चाहिए। दुःखों के निवारण पर ध्यान दिया जाता रहे तो वर्तमान जीवन भी सुखी बन सकता है। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने ‘तेरापंथ प्रबोध’ का संगान व व्याख्यान भी किया। मुनि सत्यकुमारजी ने ‘आरोहण’ कार्यशाला कार्यक्रम की जानकारी दी। मुनि मदनकुमारजी ने आचार्यश्री की सन्निधि में प्रारम्भ होने वाले पचरंगी तप के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा ‘मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिम्मत मांडोत ने अपनी अभिव्यक्ति दी। इसरो के डायरेक्टर श्री निलेश देसाई ने आचार्यश्री के दर्शन के उपरान्त अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उत्प्रेरित भी किया।

आचार्यश्री ने विद्यार्थियों को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आदमी के जीवन में शिक्षा का महत्त्वपूर्ण स्थान होता है। अज्ञान अपने आप में एक अभिशाप है, अंधकार है और ज्ञान मानों वरदान और प्रकाश है। शिक्षा जगत में विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के रूप में कितने उपक्रम दिखाई देते हैं। सभी पढ़ने वाले विद्यार्थी एक जैसे नहीं हो सकते हैं। कोई अल्प मेधा वाले तो कई मेधावी हो सकते हैं। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम मेधावी सम्मान समारोह का कार्यक्रम चला रही है। विद्यार्थियों में ज्ञान के विकास के साथ अच्छे संकल्प, जैसे नशे से मुक्त जीवन रहे आदि-आदि। जीवन में कुछ पाने के लिए कुछ योजना हो तो कुछ संकल्प भी होना चाहिए तो संकल्प से सिद्धि की प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थियों में कुछ धार्मिक ज्ञान का भी विकास हो। मेधावी विद्यार्थियों में अच्छे ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का भी विकास हो।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बाहुबली के 10 साल ‘द एपिक’ की रिलीज से पहले अरका-फैनन की जोड़ी ने बढ़ाया उत्साह
Next Article सैयारा फीवर ने सिनेमाघरों में मचाई धूम- दर्शकों ने स्क्रीनिंग को बना दिया लाइव कॉन्सर्ट!’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?