सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: धौनी के ये 10 कारनामे बताते हैं…. माही का कोई मुकाबला नहीं है!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

धौनी के ये 10 कारनामे बताते हैं…. माही का कोई मुकाबला नहीं है!

Last updated: July 7, 2019 10:05 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:आज कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धौनी का जन्मदिन है। झारखंड के रांची के माही ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेला था और उस दिन 0 रन पर आउट पर होने के बाद धौनी ने अपने गेम को इतना मजबूत किया कि वो दुनिया के महान खिलाड़ियों में गिने जाने लगे। धौनी ने ना सिर्फ बल्लेबाज बल्कि विकेट कीपर और एक सफल कप्तान के रूप में भी खुद को साबित किया। आज महेंद्र सिंह धौनी के नाम वो वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं है। उनके 39वें बर्थडे पर जानते हैं धौनी के उन कारनामों के बारे में, जो दुनिया के किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया…

भारत को हर फॉर्मेट में बनाया विश्व विजेता

महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट जगत के इतिहास में सिर्फ एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने किसी टीम को सभी फॉर्मेट में विश्व विजेता बनाया हो। धौनी ने अपने नेतृत्व में भारत को 2007 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलवाई थी। ये कारनामा दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया।

सबसे सफल भारतीय कप्तान

धौनी को क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का अवसर मिला है। धौनी ने 332 मैचों में भारत का नेतृत्व किया है, जबकि इनके बाद रिकी पोन्टिंग का नाम आता है, जो 324 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं अगर भारत की बात करें तो धौनी ही ऐसे कप्तान हैं, उन्होंने भारत को सबसे ज्यादा मैचों में जीत दिलवाई है।

सबसे सफल विकेट कीपर

धौनी ने 349 मैचों में विकेट कीपिंग की है और उसमें से 122 खिलाड़ियों को स्टम्पिंग के जरिए पवेलियन वापस भेज चुके हैं। बता दें धौनी ऐसा करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। वहीं भारत की ओर से सबसे ज्यादा 312 कैच ले चुके हैं। उन्हें दुनिया के सबसे सफल विकेट कीपर में शामिल किया जाता है।

सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले विकेट कीपर

धौनी दुनिया के ऐसे विकेट कीपर हैं, जिन्होंने वन-डे और टेस्ट मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। उन्होंने वन डे मैच में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की पारी खेली थी। उन्होंने यह कारनामा अपने डेब्यू मैच के एक साल बाद ही कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रनों की पारी खेलने वाले धौनी इकलौते ऐसे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिसने टेस्ट मैच में इतनी बड़ी पारी खेली हो।

टी-20 में भी धौनी का चलता है सिक्का

धौनी ने 72 मैचों में भारत की कप्तानी की है और उसमें से 41 मैच भारत ने जीते हैं। खास बात ये है कि धौनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नेतृत्व में किसी टीम ने सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीते हो।

सबसे ज्यादा गेंदबाजी का रिकॉर्ड

धौनी एक सफल विकेटकीपर और कप्तान हैं। हालांकि दुनिया में धौनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विकेट कीपर रहते हुए सबसे ज्यादा गेंदबाजी की है। उन्होंने विकेट कीपर रहते हुए 132 बॉल फेंकी हैं, जो कि सबसे ज्यादा है।

सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले कप्तान

धौनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। वैसे वे अपने क्रिकेट करियर में टेस्ट में 78, वनडे में 228 और टी-20 में 52 छक्के लगा चुके हैं। यह कारनामा किसी भी भारतीय कप्तान ने नहीं किया है।

बिना फीफ्टी और शतक के सबसे ज्यादा रन

अगर 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो धौनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सबसे कम फिफ्टी और शतक लगाए हैं और 10 हजार रन पूरे किए हैं। उन्होंने फिफ्टी से पहले आउट होते हुए या नाबाद रहकर यह स्कोर खड़ा किया है।

सबसे ज्यादा बार नॉट आउट

वनडे में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का विश्व रिकॉर्ड भी महेंद्र सिंह धौनी के नाम ही है। उन्होंने एक दो साल पहले ही यह रिकॉर्ड बनाया था और अभी तक धौनी से 100 के करीब मैचों में नॉट आउट रह चुके हैं।

वन डे में क्या है रिकॉर्ड

धौनी ने 348 वन डे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10723 रन बनाए हैं और अभी तक 10 शतक और 72 फीफ्टी लगा चुके हैं।

टेस्ट में क्या है रिकॉर्ड

धौनी ने 90 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 4876 रन बनाए हैं, उसमें 6 शतक और 33 फीफ्टी शामिल है।

टी-20 में क्या है रिकॉर्ड

टी-20 में धौनी ने 98 मैच खेले हैं, जिसमें 1617 रन बनाए। इन रनों में 9 शतक और 47 अर्द्धशतक भी शामिल है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 7वें महीने की 7 तारीख को है 7 नंबर की जर्सी वाले धौनी का बर्थडे, जानें- माही के 7 से जुड़े 7+ फैक्ट्स
Next Article भाजपा में शामिल हुईं हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शाहरुख खान के जन्मदिन पर क्या सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं कोई बड़ा एलान, मिडनाइट ट्वीट्स ने बढ़ाई दिलचस्पी
entertainment
October 31, 2026
ओरी के ‘हस्तर’ लुक पर आलिया भट्ट और सोहम शाह ने दिया रिएक्शन, हैलोवीन पर छाया ‘तुम्बाड’ का खौफ
entertainment
October 31, 2026
रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म मैसा का पहला गाना
entertainment
October 31, 2026
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो के नाम से उठा पर्दा, नवंबर के अंत में दस्तक दे सकता है ‘दिल की बेवफ़ाइयाँ’
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?