By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: #MeToo पर बोले एमजे अकबर, झूठ के पैर नहीं होते मगर उनमें जहर होता है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

#MeToo पर बोले एमजे अकबर, झूठ के पैर नहीं होते मगर उनमें जहर होता है

Last updated: October 14, 2018 5:25 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File photo
SHARE

नई दिल्ली:विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने ‘मी टू’ के तहत लगे आरोपों पर पहली बार अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। नाईजीरिया के दौरे से लौटे अकबर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि यह (मीटू) आंधी लोकसभा चुनाव से पहले क्‍यों उठी है? क्‍या कोई एजेंडा है? उन्‍होंने अपने ऊपर लगे सभी गंभीर आरोपों को बेबुनियाद बताया।
आरोपों को बताया बेबुनियाद
चुनाव से पहले लगे आरोपों को साजिश बताते हुए कहा कि यह आधारहीन आरोप मेरी छवि को खराब करने के लिए लगाया जा रहा है। अकबर ने बिना तथ्‍य के इस तरह के आरोपों को एक बुखार की तरह बताया। उन्‍होंने कहा कि यह एक खास वर्ग में फैल रहा है। मैं अब विदेश से लौट चुका हूं जो भी आरोप हैं, मेरे वकील अब इन सबका जवाब देंगे।
झूठ को बताया एक जहर
उन्‍होंने कहा कि मैं अब सभी आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। झूठ के पैर नहीं होते मगर उनमें जहर होता है। मैं इन आरोपों से सकते में हूं। यह सब झूठ और मनगढ़ंत हैं। देर से जवाब देने की बात पर कहा कि मैं विदेश में सरकारी दौरे पर था इसलिए जवाब नहीं दे पाया।
प्रिया रमानी ने एक साल पहले मैग्‍जीन में आर्टिकल के जरिए एक अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन इसमें कभी मेरा नाम नहीं दिया क्‍योंकि वह एक झूठी कहानी थी। हाल में ही जब पूछा तब उन्‍होंने ट्वीट से जवाब दिया था। मैंने कुछ नहीं किया इसलिए यह एक व्‍यंग्‍य का समुद्र है। यह विश्वास करने के लिए पूरी तरह से विचित्र कहानी है कि उस छोटी सी जगह में कुछ भी हो सकता था, और इसके अलावा आसपास के इलाकों में किसी और को पता नहीं चलेगा जबकि वहां सभी काम कर रहे हैं। इसलिए ये आरोप झूठ से प्रेरित और निराधार हैं।
विदेशी पत्रकार ने भी लगाया आरोप
बता दें कि अबतक कई महिला पत्रकार केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं। हालांकि, ये मामले तब के हैं जब एमजे अकबर एशियन एज समेत कई संस्थानों में वरिष्ठ पद पर थे। अब अकबर पर विदेशी पत्रकार Majlie de Puy Kamp ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। Majlie ने हफिंगटन पोस्ट से कहा है कि 2007 में जब वो इंटर्नशिप के लिए आईं तो वो सिर्फ 18 साल की थी और उनके साथ एमजे अकबर ने गलत हरकत करने की कोशिश की। गौरतलब है कि अब तक 10 महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर #MeToo कैंपेन में सोशल मीडिया पर इस तरह के आरोप लिखे हैं।
एमजे अकबर के ऊपर ‘मी टू’ के तहत लगे आरोप के बाद से भाजपा बैकफुट पर है। सभी उनके विदेश से भारत लौटने के बाद उनकी प्रतिक्रिया के इंतजार में थे। इसी बीच अमित शाह ने इन सभी अारोपों की जांच की बात की है। इधर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने रिटायर्ड जजों की एक कमेटी बना कर पीड़िताओं को न्‍याय दिलाने का आश्‍वासन दिया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अकबर के खिलाफ आरोपों पर मोदी की चुप्पी अस्वीकार्य है : कांग्रेस
Next Article भारत ने विंडीज़ का किया क्लीन स्वीप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026
प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?