By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दीपिका ने रणबीर कपूर को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘सिर्फ उन्हीं में थी ये हिम्मत’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

दीपिका ने रणबीर कपूर को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘सिर्फ उन्हीं में थी ये हिम्मत’

Last updated: September 9, 2018 4:38 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई :दीपिका पादुकोण आजकल रणवीर सिंह के संग अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है। आए दिन इन दोनों स्टार को लेकर कोई न कोई खबर आती ही रहती हैं। लेकिन कभी एक समय था जब दीपिका पादुकोण का नाम ऋषि कपूर के लाडले रणबीर कपूर के साथ लिया जाता था। इन दोनों की गिनती बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में होती थी। लेकिन आज दोनों के रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं। फिर भी ये दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब दीपिका ने फिर से पुरानी बातों को हवा दे दी है। जिसकी चर्चाएं सुबह से हो रही हैं।
हाल में दीपिका ने एक फैशन मैगजीन Elle के लिए फोटोशूट कराया है। इसी दौरान दीपिका इस मैगजीन को अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म ‘पद्मावत’ के बाद ब्रेक लेने समेत अपनी जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में खुलकर बात की। इंटरव्यू में फैशन मैगजीन की राइटर के अलावा दीपिका को बॉलिवुड में लॉन्च करने वाली डायरेक्टर फराह खान ने भी उनसे सवाल पूछे।  पद्मावत की एक्ट्रेस ने इस इंटरव्यू में बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनसे कुछ ऐसा कहा था जिसे आज तक किसी ने नहीं कहा।
इंटरव्यू में फराह ने दीपिका से कहा कि क्या वह फ्लर्ट हैं और दूसरों का मजाक बनाने वाली हैं। इस पर दीपिका ने टपाक से अपने एक्स एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का नाम लेते हुए कहा कि अक्सर रणबीर कपूर भी उनसे कहा करते थे कि तुम एक फ्लर्ट हो। वह पहले व्यक्ति हैं, जिनमें मेरे मुंह पर यह बात कहने की हिम्मत है।’
दीपिका के मुताबिक रणबीर ऐसे पहले शख्स थे जिनमें इतनी हिम्मत थी कि ये बात सीधे उनके सामने कहे। इसके अलावा दीपिका ने कहा कि मैं काफी इमोशनल हूं। मैं सभी काम अपने दिल के मुताबिक करती हूं। इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने यह भी खुलासा किया कि फिलहाल वह फिल्मों से ब्रेक पर हैं और कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका ने रणवीर सिंह का हाथ थामा लिया है। वहीं रणबीर का नाम एक्ट्रेस आलिया के संग लिया जा रहा है। अब दोनों अपने-अपने रिश्ते से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर ऐसी चर्चा भी जोरों पर है कि दीपिका, रणवीर से नवंबर में शादी करने वाली हैं। खबरें हैं कि यह हॉट कपल इटली में शादी करेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सिरियारी में 22 सितंबर को धम्म जागरण की तैयारिया जोरो पर
Next Article शाहिद ने क्यों रखा बेटे का नाम ‘जैन’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय, मोदी-राहुल समेत दिग्गजों ने दी नये मुख्यमंत्री को बधाई
national
May 10, 2026
मुंबई में प्रेक्षाध्यान जन-जागृति अभियान को मिल रही शानदार सफलता
social
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमिस्ट्री ने ‘तेरा हो जाऊं’ को बना दिया इंटरनेट का नया लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?