मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शुक्रवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहां पर दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस बीच वहां पहुंचे मीडिया फोटोग्राफर्स के कैमरों में दोनों की खूबसूरत तस्वीरें कैद हुई। खास बात यह रही कि, मीडिय कैमरो को देखते ही रणवीर सिंह हमेशा अपने खास अंदाज में पोज देते नजर आए।
तस्वीरों में देख सकते हैं कि दीपिका और रणवीर दोनों ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहने हुए हैं। दोनों की ड्रेस का कलर कॉम्बिनेशन की लगभग एक जैसा ही है।
आपको बता दें कि, दीपिका और रणवीर ने इटली की लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी की थी।
बेंगलुरु में 21 नवंबर को रिसेप्शन देने के बाद मुंबई में खास तौर पर मीडिया गेस्ट के लिए रिसेप्शन का आयोजन 28 नवंबर को किया गया था।
अब एक और रिसेप्शन अभी बाकी है जो खास तौर पर बॉलीवुड सितारों के लिए और मुंबई के खास लोगों के लिए आयोजित किया जाना है। बताया जा रहा है कि, यह रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई में होगा।
दीपिका और रणवीर ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

