सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डे-नाइट टेस्ट पर गांगुली ने कहा- मैं इसका समर्थक, कोहली ने भी सहमति जताई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

डे-नाइट टेस्ट पर गांगुली ने कहा- मैं इसका समर्थक, कोहली ने भी सहमति जताई

Last updated: October 26, 2019 12:23 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘मैं डे-नाइट टेस्ट में विश्वास रखता हूं। कोहली भी इसके लिए सहमत हैं। ऐसी खबरें आ रहीं थी कि वे डे-नाइट टेस्ट नहीं खेलना चाहते, जो कि सही नहीं है। जब देश का कप्तान सहमत हो जाता है, तो चीजें आसान हो जाती हैं। हम देखेंगे कि इसे कैसे आगे बढ़ाना है।’

ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार को चयनसमिति की बैठक से पहले गांगुली ने डे-नाइट टेस्ट को लेकर कप्तान कोहली से बात की थी। इस दौरान उपकप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे। गांगुली ने कहा, ‘हम सभी डे-नाइट टेस्ट के बारे में सोच रहे हैं और जरूर कुछ करेंगे। मैं डे-नाइट टेस्ट का समर्थक हूं। मुझे नहीं पता कि ऐसा कब होगा, लेकिन जब तक मैं हूं इसके लिए जोर दूंगा।’

‘टीम ने पिछले तीन सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया’
टीम के पिछले कई सालों से आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीतने के सवाल पर बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, ‘एक क्रिकेट खेलने वाला देश टेस्ट जीतने और वर्ल्ड टूर्नामेंट जीतने पर पहचाना जाता है। टीम ने पिछले तीन सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, हम पिछले छह-सात सीजन में कोई भी वर्ल्ड टूर्नामेंट नहीं जीत सके हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह टीम एक दिन ऐसा जरूर करेगी।’

आईपीएल किसी तरह ईपीएल से कम नहीं: गांगुली
गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की भी तुलना की। गांगुली ने कहा, “आईपीएल अब ईपीएल की तरह दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। लोकप्रियता और संचालन के मामले में यह किसी भी तरह से ईपीएल से कम नहीं है। मेरा काम सभी स्तरों पर क्रिकेटरों की मदद करना है, जिससे जो खिलाड़ी भारत के लिए नहीं खेलते हैं, उन्हें भी सुविधाएं मिलें।’

डे-नाइट टेस्ट पर अजहरुद्दीन ने गांगुली का समर्थन किया
दूसरी ओर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने डे-नाइट टेस्ट को लेकर गांगुली का समर्थन किया है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजहर ने इस बात पर खुशी जताई कि डे-नाइट टेस्ट को लेकर गांगुली और कोहली के एक विचार हैं। उन्होंने कहा, ‘यह एक अच्छा प्रयोग है। आपको पता चल जाएगा कि जनता इसे पसंद करेगी या नहीं। इसे लागू किया जाना चाहिए।’

गांगुली जब टीम में पहली बार शामिल हुए थे, तब अजहर ही कप्तान थे। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष बन गए हैं। वह बेहतरीन इंसानों में एक हैं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ट्रम्प ने ओवल हाउस में दिवाली मनाई; हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध अनुयायियों को शुभकामनाएं दीं
Next Article महात्मा गांधी के पड़पोते ने कहा- बापू के हत्यारे के संरक्षक थे सावरकर
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?