By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दाग-धब्बे और मुंहासे दूर कर त्वचा को निखारने का काम करता है पुदीना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

दाग-धब्बे और मुंहासे दूर कर त्वचा को निखारने का काम करता है पुदीना

Last updated: April 22, 2019 1:45 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

लगभग हर किचन में पुदीना आसानी से मिल जाएगा। इसकी भीनी खुशबू न केवल खाने-पीने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसमें पाए जाने वाले विभिन्न औषधीय गुण सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। पुदीने की खुशबू और स्वाद लगभग हर किसी का मन मोह लेती है। यह ठंडक के साथ ताजगी भी प्रदान करता है। इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारी सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सौंदर्य निखार के लिए पुदीना (मिंट) काफी कारगर होता है। त्वचा पर दाग-धब्बे और मुंहासे से परेशान लोगों के लिए पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद रहता है। पुदीने के एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण यह त्वचा को गहराई से साफ करता है। इससे त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं खुद ब खुद दूर हो जाती हैं। पुदीने के नियमित इस्तेमाल से बिना किसी साइड इफेक्ट के कुछ ही दिनों में निखरी त्वचा प्राप्त होती है।
स्किन न्यूट्रिशन के लिए
पुदीने की पत्तियों की तासीर काफी ठंडी होती है। खीरे की तरह पुदीना भी त्वचा को मॉइश्चराइज करने के काम आता है। पुदीने की पत्तियों के रस को चेहरे पर लगाने से त्वचा में ताजगी आती है। साथ ही नमी भी मिलती है। पुदीने के रस से त्वचा के रोमछिद्र भी खुलते हैं। इसके अलावा झुर्रियों को दूर करने के लिए भी पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। पुदीने की पत्तियों के रस को दही या शहद के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाना बहुत फायदेमंद होता है।
निखार लाता है पुदीना
आजकल के मौसम में स्किन में ड्राइनेस होना आम बात है। ड्राइनेस से बचने के लिए अगर आप डाइट में पुदीना लेंगी तो त्वचा को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे। साथ ही त्वचा का निखार बरकरार रहेगा। इसके अलावा पुदीना न केवल त्वचा की सफाई के काम आता है, बल्कि इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा की रंगत भी बढ़ती है। अगर आप अपनी त्वचा में निखार चाहती हैं तो पुदीने की पत्तियों का पेस्ट या फिर इसके रस को नियमित रूप से लगाने से चेहरे में निखार आता है।
सनबर्न और टैनिंग से बचाव
धूप में ज्यादा निकलने के कारण हमारी त्वचा टैन हो जाती है। ऐसे में रंगत निखारने और टैनिंग को दूर करने के लिए पुदीने में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत मददगार होता है। टैनिंग की समस्या होने पर त्वचा पर पुदीने की ताजा पत्तियों के लेप को लगाने से बहुत जल्द फायदा होता है। इसके अलावा गर्मियों में तेज धूप में सनबर्न की समस्या बहुत आम है। सनबर्न वाली त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी में पुदीने का रस या पिपरमेंट ऑयल मिलाकर लगाने से आराम मिलता है।

कील-मुंहासे दूर करे

पुदीने में त्वचा को फायदा पहुंचाने वाले एसिड मौजूद होते हैं। ये एसिड दाग-धब्बों को दूर कर त्वचा को निखारने में मददगार होते हैं। गौरतलब है कि पुदीने की पत्तियों में सैलीसीलिक एसिड पाया जाता है, जो कील-मुंहासों और उनसे बने दाग-धब्बों को दूर करने में कारगर होता है। पुदीने की पत्तियों को पेस्ट की तरह पीसकर चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी मात्रा में गुलाबजल भी मिला सकती हैं। कुछ ही दिनों में आपको त्वचा में फर्क महसूस होने लगेगा। आप चाहें तो पुदीने के पत्तियों को पीसकर थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर भी मुंहासों पर लगा सकती हैं।
मिंट मास्क
पुदीना त्वचा को साफकर ठंडक पहुंचाता है। इससे मुंहासे होने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसलिए अधिकतर महिलाएं मिंट मास्क का इस्तेमाल करती हैं। पुदीने को भोजन में शामिल करने के साथ-साथ मास्क की तरह भी इस्तेमाल करें। मिंट मास्क के लिए ताजे पुदीने की पत्तियां लें और उन्हें पानी के साथ पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को मुंहासों वाली जगह पर लगाएं और सूखने दें। मास्क के अच्छी तरह से सूख जाने पर चेहरे को पानी या फेसवॉश से धो लें और कोई अच्छी क्रीम लगा लें।
सांसें महकाए
सांसों की दुर्गंध को दूर करने के लिए पुदीने की सूखी पत्तियों के चूर्ण से मंजन करें। यह न केवल आपकी सांसों को ताजा बनाता है, बल्कि दांत संबंधी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही इससे मसूड़े भी मजबूत होते हैं।
मुहांसे ठीक हो जाएंगे
पुदीने की कुछ पत्तियां पीस लें। इसमें दो-तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिन ऐसा करने से मुंहासे ठीक हो जाएंगे और चेहरे पर चमक भी आ जाएगी।
ब्लड प्रेशर करे काबू
पुदीना लो और हाई दोनों प्रकार के ब्लड प्रेशर में मददगार होता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को बिना चीनी एवं नमक डाले ही पुदीने का सेवन करना चाहिए। लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को पुदीने की चटनी या इसके रस में सेंधा नमक, काली मिर्च, किशमिश डालकर सेवन करना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘The Kapil Sharma show’ में हंसी का तड़का लगाएंगे करण जौहर और काजोल
Next Article राजस्थानी स्वीट डिश चूरमा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?