By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चुनाव आयोग वीवीपैट के 100 प्रतिशत इस्तेमाल के लिए तैयार: रावत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

चुनाव आयोग वीवीपैट के 100 प्रतिशत इस्तेमाल के लिए तैयार: रावत

Last updated: August 24, 2018 5:54 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

औरंगाबाद (ईएमएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने शुक्रवार को कहा कि निर्वाचन आयोग मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट पर्ची’ (वीवीपैट) मशीनों के 100 प्रतिशत इस्तेमाल के लिए तैयार है। रावत ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कहा कि 2013 में उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि एक मायने में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें) अच्छी है लेकिन मतदाता यह नहीं देख सकते हैं कि उनका वोट उसी उम्मीदवार को गया है, जिसके लिए उन्होंने बटन दबाया था और हमे मतपत्रों की ओर वापस लौटने या पेपर ट्रेल (पर्ची) मुहैया करने का आदेश दिया गया। इसलिए हम सभी चुनावों में सत्यापन पर्ची मशीनें मुहैया करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने 17.5 लाख वीवीपैट मशीनों का आदेश दिया था और उनमें से 10 लाख मशीनें प्राप्त हुई हैं। शेष मशीनें नवंबर तक प्राप्त होंगी और हम वीवीपैट के 100 प्रतिशत इस्तेमाल के लिए तैयार हैं। रावत ने कहा,आमतौर पर आयोग 14 महीने पहले तैयारियां शुरू कर देता है। इसलिए, आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए फरवरी 2018 में काम करना शुरू कर दिया। लोकसभा चुनाव से पूर्व मध्यप्रदेश,राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम (विधानसभाओं) के चुनाव भी होगा।
ईवीएम के बारे में विवाद पर रावत ने ईवीएम का बचाव किया
दरअसल, कुछ विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि इन मशीनों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है और वे मतपत्रों की ओर लौटने की मांग कर रहे हैं। रावत ने कहा कि ईवीएम के बारे में समझ व्यापक नहीं है। इस साल गोंदिया और कैराना उपचुनावों के दौरान पेश आई समस्या के बाद यह कहा गया कि ईवीएम प्रणाली अपना महत्व खो रही है। उन्होंने कहा कि ईवीएम के गलती करने का अनुपात 0.5 प्रतिशत से लेकर 0.6 प्रतिशत से अधिक नहीं है जो किसी भी मशीन के लिए सामान्य चीज है। उन चुनावों में जो चीज सचमुच में नाकाम हुई वह वीवीपैट मशीनें थी। उन्होंने कहा कि वीवीपैट पूरी तरह से नया और अपरिचित है। यहां तक कि मतदान कराने वाली टीमों को उनके पहली बार इस्तेमाल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। ईवीएम विशुद्ध रूप से रेडियो, कंप्यूटर या मोबाइल की तरह इलेक्ट्रानिक मशीनें हैं जबकि वीवीपैट एक इलेक्ट्रानिक मैकनिकल मशीन है जिसमें कागज का रोल, इस चलाने वाला एक मोटर, प्रिंट करने और रोल काटने वाली प्रणाली लगी होती है।
सीईसी ने कहा कि वीवीपैट बहुत ही नाजुक मशीन होती है इसका सही तरीके से रखरखाव नहीं करने से यह नाकाम हो सकती है। भारत में अलग तरह की जलवायु है और वीवीपैट में इस्तेमाल किए जाने वाला कागज भी उसके संचालन को निर्धारित करता है। उन्होंने कहा कि आज, मेघालय विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है जहां 33 प्रतिशत वीवीपैट ने काम नहीं किया क्योंकि उसमें जो कागज इस्तेमाल किया गया, वह वहां की आर्द्र जलवायु के लिए उपयुक्त नहीं था। वहीं, पालघर लोकसभा उपचुनाव या पंजाब चुनाव में वीवीपैट को धूप में रख दिया गया जिस वजह से उसका सेंसर सक्रिय हो गया और उसमें गड़बड़ी आ गई। आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने के विषय पर उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवाई पर रावत ने कहा कि आयोग ने एक हलफनामा देकर राजनीति को अपराधीमुक्त बनाने के हर कदम का समर्थन किया है। हमारा मानना है कि दोषी ठहराए गए अपराधियों को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article केरल बाढ़: मुल्लापेरियार जलाशय का 139 फुट तक बनाए रखें जलस्तर: सुप्रीम कोर्ट
Next Article बाढ़ से 20 हजार करोड़ की क्षति, केरल सरकार लोगों को दे सकती है बिना ब्‍याज का कर्ज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?