सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चक्रवात फनी की आहट से केरल में रेड अलर्ट, खतरनाक रूप ले सकता है समुद्र
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

चक्रवात फनी की आहट से केरल में रेड अलर्ट, खतरनाक रूप ले सकता है समुद्र

Last updated: April 25, 2019 9:33 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

चेन्नई: मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान फनी को लेकर शुक्रवार को केरल में रेड अलर्ट जारी किया है। हिंद महासागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र से बने फनी चक्रवात से केरल के तटवर्ती इलाकों में भीषण तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मछुआरों से समुद्र से दूर रहने को कहा गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटवर्ती क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के सुदूर पूर्वी इलाके में कम दबाव क्षेत्र के चलते उठे चक्रवाती तूफान के कुछ दिनों में दक्षिण भारत के तटवर्ती इलाकों से टकराने की संभावना है। इसको देखते हुए विभाग ने 28 अप्रैल को तटवर्ती तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश की संभावना जताई है। वहीं, इन इलाकों में 30 अप्रैल और एक मई को भारी और अत्यंत भारी बारिश की भविष्यवाणी भी की है।

बंगाल की खाड़ी के साथ ही हिंद महासागर के पूर्वी भूमध्यवर्ती इलाके में भी कम दबाव क्षेत्र बना है। अगले चौबीस घंटे में इसके और गहराने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान तेजी से केरल की तरफ बढ़ रहा है। अभी उसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की है, जिसके 30 अप्रैल तक बढ़कर 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल के बाद समुद्र खतरनाक रूप ले सकता है।

केरल में फिलहाल मौसम सामान्य है। धूप खिल रही है और समुद्र भी शांत बना हुआ है। लेकिन, मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद राज्य के सबसे बड़े मछुआरों के इलाके वलियातुरा में डर और दहशत का माहौल है। यहां लगभग तीन हजार मछुआरे रहते हैं।

मछुआरों का यह भी कहना है कि वह मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों की अनदेखी नहीं करेंगे, जैसा कि ओखी चक्रवात के दौरान की थी। बता दें कि पिछले साल केरल में ओखी चक्रवात में 89 मछुआरों की जान चली गई थी और सौ से ज्यादा लापता हो गए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नेरुल में युवा उत्कर्ष शिविर का सफलतम आयोजन
Next Article ब्रिटेन की लीगल टीम ने कहा- मिशेल को भारत में प्रताड़ित किया जा रहा, केस यूएन भेजा जाए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत चेतन दिवस पर अणुव्रत समिति मुंबई की ठाणे में कर्मों की गहराई से आत्मशुद्धि तक, महावीर की साधना का मर्म समझाया
social
September 12, 2026
महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित “शब्द यज्ञ” कवि सम्मेलन अपनी इन्द्रधनुषी काव्य छटा से बना यादगार
Mumbai / Maharshtra
September 12, 2026
जानें क्यों नहीं रिलीज़ होगा ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह
entertainment
September 12, 2026
आत्म का सुरक्षा कवच – त्याग व्रत नियम – साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?