सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रक्षा मंत्रालय ने कहा, छुट्टी पर आए सेना के जवान के अपहरण की खबर झूठी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

रक्षा मंत्रालय ने कहा, छुट्टी पर आए सेना के जवान के अपहरण की खबर झूठी

Last updated: March 9, 2019 9:17 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में सेना के एक जवान के अगवा होने को रक्षा मंत्रालय ने झूठा बताया है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जवान पूरी तरह से सुरक्षित है। आपको बात दें कि इससे पहले यह कहा गया था कि सेना के जवान मोहम्मद यासीन भट को काजीपोरा चादुरा स्थित उनके घर से संदिग्ध आतंकियों ने अपहरण कर लिया है।

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सेना के जवान (मोहम्मद यासीन भट) को आतंकियों द्वारा अपहरण की खबर पूरी तरह से गलत है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं और मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वह भी गलत है। इतना ही नहीं रक्षा मंत्रालय ने ऐसी सभी अटकलबाजियों से दूर रहने को कहा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को यह खबर आई थी कि मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में मोहम्मद यासीन भट 26 फरवरी से 31 मार्च तक की छुट्टियां बिताने घर आए हुए थे। इस दौरान जवान यासीन भट का अपहरण कर लिया गया। वह सेना की जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री से जुड़े हुए हैं।

मई में आतंकियों ने की थी एक जवान की हत्या
मई, 2017 में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। तब लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने अखनूर से एक जवान का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। वह छुट्टियां मनाने घर आए थे। एक शादी समारोह में वह शामिल होने गए थे, जहां से आतंकियों ने उन्हें अगवा कर लिया था और गोलियों से छलनी कर कत्ल कर दिया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘आप’ विधायक को इनकम टैक्स के अफसरों ने 2.56 करोड़ रुपये के साथ पकड़ा
Next Article बालाकोट एयरस्ट्राइक: जैश की तबाही छुपा रहा है पाकिस्तान, मीडिया को जाने से रोका

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वाणी का विवेक और संयम है हितकारी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 25, 2026
दक्षिण मुंबई: भक्ति संध्या प्रेरणा श्रोत बनी
social
September 25, 2026
बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?