सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘आप’ विधायक को इनकम टैक्स के अफसरों ने 2.56 करोड़ रुपये के साथ पकड़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

‘आप’ विधायक को इनकम टैक्स के अफसरों ने 2.56 करोड़ रुपये के साथ पकड़ा

Last updated: March 9, 2019 7:49 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:आयकर विभाग ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान उत्तम नगर से ‘आप’ विधायक नरेश बाल्यान से दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। देर रात तक आयकर विभाग के अधिकारी ‘आप’ विधायक से पूछताछ कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की आठ सदस्यीय टीम शुक्रवार दोपहर द्वारका सेक्टर-12 स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में छापा मारने गई थी। इस दौरान बाल्यान भी वहां पहुंच गए, जिनके पास बड़ी मात्रा में नकदी थी। विधायक से जब आयकर अफसरों ने नकदी का स्रोत पूछा तो वह कोई सटीक जबाव नहीं दे पाए। इसके बाद अफसरों ने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में ही बाल्यान से पूछताछ और अग्रिम जांच शुरू कर दी।
एक अन्य सूत्र के अनुसार, छापे के दौरान विधायक के पास से तकरीबन तीन करोड़ रुपये नकदी बरामद होने का अनुमान है। इन्हें गिनने के लिए तीन मशीनें बैंक से मंगाई गई थीं। शाम 6 बजे तक तकरीबन दो करोड़ रुपये की गिनती कर ली गई थी जबकि बाकी बचे हुए रुपयों की गिनती जारी थी। .
विवादों से पुराना नाता
आप के विधायक नरेश बाल्यान का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जहां नरेश बाल्यान पर अवैध शराब का जखीरा इकट्ठा करने का आरोप लग चुका है। आचार संहिता के उल्लंघन, सरकारी अधिकारी को धमकी देने व हमला करने को लेकर भी उन पर तीन मामले दर्ज हुए थे। जबकि 2016 में मारपीट के एक मामले में नरेश बाल्यान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि सभी मामलों में नरेश बाल्यान बरी हो चुके थे।
अवैध शराब की 5,964 बोतलें इकट्ठा करने का लगा था आरोप
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने उत्तम नगर क्षेत्र में छाप मारते हुए एक गोदाम से अवैध शराब की 5,964 बोतलें बरामद की थी। जो चुनाव प्रचार के दौरान बांटने के लिए गोदाम में एकत्रित की गई थी। आरोप लगाया था कि शराब की इन बोतलों का प्रयोग उस दौरान उत्तम नगर से आप के प्रत्याशी नरेश बाल्यान चुनाव जीतने के लिए करने वाले थे। हालांकि बाद में यह आरोप साबित नहीं हो पाया।
जनसभा में मुख्य सचिव के साथ हुई मारपीट को बताया था सही
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई मारपीट मामले में भी नरेश बाल्यान का नाम विवादों में रहा था। हालांकि नरेश बाल्यान मारपीट में शामिल नहीं थे, लेकिन घटना के बाद बाल्यान ने जनसभा में अंशु प्रकाश के साथ हुए व्यवहार को सही ठहराते हुए अधिकारियों को ‘ठोकने’ की बात कही। जिसके बाद बाल्यान पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट के लिए उकसाने के मामला अदालत में दर्ज कराया गया था। जिसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया था।
मारपीट में हो चुकी है गिरफ्तारी 
उत्तर नगर से विधायक नरेश बाल्यान मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। बाल्यान पर हेनरी नाम के एक व्यक्ति ने आरडब्ल्यूए बैठक के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत हेनरी ने पुलिस से भी की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाल्यान को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाल्यान जल्द ही जमानत पर रिहा हो गए। वर्तमान में उन पर लगा यह आरोप भी खारिज हो चुका है।
करोडपति विधायक हैं नरेश बाल्यान
उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान आप के धनी विधायकों में से एक हैं। वह करोडो के मालिक हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में नरेश बाल्यान की तरफ से दिए गए दस्तावेजों के अनुसार उनके पास 58 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। चल संपत्ति के साथ आप विधायक के पास अचल संपत्ति भी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत ने यूएन में पाकिस्तान को आतंकवाद का जनक बताया
Next Article रक्षा मंत्रालय ने कहा, छुट्टी पर आए सेना के जवान के अपहरण की खबर झूठी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वाणी का विवेक और संयम है हितकारी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 25, 2026
दक्षिण मुंबई: भक्ति संध्या प्रेरणा श्रोत बनी
social
September 25, 2026
बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?