By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 72 फीसद मतदान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 72 फीसद मतदान

Last updated: November 21, 2018 7:09 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को संपन्न् हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में भी मतदाताओं का उत्साह दिखा और 72 सीटों पर जमकर वोट पड़े।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि दूसरे चरण में 71.93 फीसद वोट पड़े हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अंतिम आकड़ों में मतदान का फीसद और बढ़ सकता है। पहले चरण में बस्तर में 76.44 फीसद मतदान हुआ था। उस लिहाज से दूसरे चरण में कम मतदान हुआ है।
इस चरण में मतदाताओं ने जकांछ सुप्रीमो अजीत जोगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत रमन सरकार के एक दर्जन कद्दावर मंत्रियों व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, गोंगपा प्रमुख हीरा सिंह मरकाम का भाग्य तय कर दिया है।
मतदाताओं का उत्साह इसी से पता चलता है कि सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों के सामने लाइन लगने लगी थी। सुबह के पहले घंटे में ही विभिन्न् सीटों पर दस से 15 फीसद मतदान हो चुका था। दोपहर में मतदान में थोड़ी सुस्ती जरूर दिखी लेकिन शाम को फिर से भीड़ उमड़ी जो पांच बजे के बाद भी लाइन में लगी रही।
प्रदेश के कई मतदान केंद्रों में रात आठ बजे तक वोट डाले गए। सुबह कई केंद्रों से ईवीएम की खराबी की शिकायतें भी मिली थीं। इससे कई जगहों पर मतदान प्रभावित भी हुआ। बाद में सब ठीक हो गया। दूसरे चरण की 72 सीटों पर कुल 1079 प्रत्याशी मैदान में थे।
इनमें अनुसूचित जाति वर्ग के 113 प्रत्याशी और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 178 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी के भाग्य अब ईवीएम में बंद हो चुके हैं। दूसरे चरण में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के दो मतदान केंद्रों में सुबह सात से शाम तीन बजे तक वोटिंग की गई।
अन्य सभी केंद्रों में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। निर्वाचन आयोग ने 19336 मतदान केंद्र बनाए थे। इनमें से 444 मतदान केंद्र संवेदनशील माने गए थे। 118 संगवारी मतदान केंद्र भी बनाए गए थे। यहां महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी मतदान केंद्रों में वृृद्ध और दिव्यांगजनों के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस का प्रदेश में नतीजे प्रभावित करने का आरोप
Next Article अफगानः धार्मिक सभा में विस्फोट, 40 की मौत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?