सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: छत्रपति शिवाजी महाराज ने जैसे शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना की, उसी रास्‍ते पर भारत: पीएम मोदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

छत्रपति शिवाजी महाराज ने जैसे शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना की, उसी रास्‍ते पर भारत: पीएम मोदी

Last updated: April 9, 2019 12:11 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लातूर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे तीन साल बाद एक मंच पर नजर आ रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस भयंकर ताप में आप जो तपस्या कर रहे हैं उसको मैं बेकार नहीं जाने दूंगा। इसे मैं ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा। आपका ये आशीर्वाद ही है, जो मुझे निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महाराष्ट्र की धरती के शूरवीरों ने, जिस प्रकार से स्वाभिमानी और शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना की थी, आज उसी रास्ते पर भारत चल पढ़ा है। 
इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्‍ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया। इस दौरान ठाकरे ने पीएम मोदी से अपील की कि इस बार पाकिस्‍तान का नामो निशान मिटा दो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज महाराष्‍ट्र में लगभग तीन साल बाद मंच साझा करते हुए नजर आए हैं। महाराष्‍ट्र में भाजपा और शिवसेना मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इससे पहले पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे ने साल 2016 में मंच साझा किया था। पीएम मोदी महाराष्‍ट्र में आज कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने बताया कि मोदी और उद्धव लातूर व उस्मानाबाद से गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में लातूर के औसा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इन जिलों में मतदान 18 अप्रैल को होगा। महाराष्‍ट्र में अक्‍टूबर 2014 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पार्टियों के रिश्‍तों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। कई सार्वजनिक मंचों पर कई शिवसेना नेता और खुद उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते नजर आए। इसके बाद से ऐसा लगने लगा था कि अब भाजपा और शिवसेना की राह हमेशा के लिए जुदा हो गई है।
इससे पहले मोदी और ठाकरे ने अरब सागर के तट पर छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के लिए आधारशिला रखने के एक कार्यक्रम में दिसंबर 2016 में मुंबई में आखिरी बार मंच साझा किया था। इसके बाद अब फिर एक बार मोदी और ठाकरे एक मंच पर नजर आएंगे। भाजपा के नेताओं का कहना है कि दोनों पार्टियों के नेताओं के एक मंच पर आने से मतदाताओं में गठबंधन के प्रति विश्‍वास बढ़ेगा। इसका प्रभाव लोकसभा चुनाव में जरूर देखने को मिलेगा।
शिवसेना और भाजपा महाराष्‍ट्र में भाजपा और शिवसेना ने महाराष्ट्र में क्रमश: 25 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हालांकि, प्रदेश में गठबंधन से पहले दोनों पार्टियों के बीच काफी उठापटक हुई। आखिरकार, दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गईं। राज्य में 48 लोकसभा सीटें हैं। महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव 4 चरणों में होने जा रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लालू अस्‍पताल से कर रहे राजनीति, SC में CBI ने दाखिल किया हलफनामा
Next Article किशोर और बच्चे ज्यादा हो रहे हैं एनीमिया का शिकार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?