चेन्नई। तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में समणी कमल प्रज्ञाजी के सान्निध्य में सम्मान समारोह का आयोजन साहूकारपेट सभा भवन में रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का सुंदर संगान किया। आगन्तुक का स्वागत अध्यक्षा श्रीमती कमलाजी गेलडा ने किया एवं चातुर्मास काल में मिले सहयोग के लिए बहनों को धन्यवाद दिया। चेन्नई सौभाग्यशाली है, क्योंकि 2018 का पूज्य प्रवर आचार्य महाश्रमणजी का चातुर्मास मिला। सौभाग्यशाली चेन्नई है ऐसे ऊर्जावान आचार्य महाश्रमण व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आदरणीय धर्मचंदजी सा लुंकड और कार्यकर्ताओं की जबरदस्त टीम मिली जिनका समय – समय पर महिला मंडल के कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग मिला। सौभाग्यशाली चेन्नई महिला मंडल है जिनको 2018 में ऊर्जावान टीम मिली जिससे सभी कार्यक्रमों ने भारत में अपनी पहचान बनाई। सौभाग्यशाली चेन्नई महिला मंडल है जिनको चेन्नई के साथ उपनगरीय क्षेत्रों और तमिलनाडु के अनेकों क्षेत्रों की बहनों का चातुर्मास में सम्पूर्ण सहयोग मिला।
कहते हैं संगठन में शक्ति होती है। अकेला आदमी कुछ नहीं कर सकता। यह चेन्नई महिला मंडल ने साबित करके दिखाया। महिला मंडल की सम्पूर्ण बहनों का भरपूर सहयोग हर कार्यक्रम में रहा। प्रवचन पंडाल, भोजनशाला ड्यूटी, साध्वीश्री सेवा, चिकित्सा सम्बन्धी सेवा, हर कार्य में महिला शक्ति सदैव तत्पर रही उन सभी बहनों को बहुत-बहुत साधुवाद। चातुर्मास के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उषा जी बोहरा का भी भरपूर सहयोग मिला, भविष्य में भी आपका सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय संयोजिकाओ का सम्मान किया गया। महिला मंडल की मंत्री श्रीमती शान्ति दुधोडिया ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रीमा सिंघवी और कंचन भण्डारी थे एवं कार्यकाल का कुशल संचालन मंत्री श्रीमती शान्ति दुधोडिया ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सहमंत्री श्रीमती अलका खटेड ने दिया। यह जानकारी शान्ति दुधोडिया मंत्री, चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल ने दिया।
चेन्नई क्षेत्रीय संयोजिकओं का सम्मान समारोह

