चेंबूर। आज 79th स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल,चेंबूर एवं तेरापंथ कन्या मंडल, चेंबूर द्वारा सुरक्षा सर्कल ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिवसेना प्रमुख श्रीमान अविनाशजी राणी साहेब, व्यापारी सेल अध्यक्ष श्रीमान लक्ष्मण जी कोठारी, ABTYP से श्रीमान प्रशांतजी तातेड़ तेयूप चेम्बूर से अध्यक्ष श्रीमान हिमांशु जी गन्ना , मंत्री कपिल जी मेहता, सहमंत्री *विरल जी चंडालिया, कन्यामंडल से प्रभारी टीना जी हिरण एवं सह प्रभारी सपना जी पटवारी , किशोर मंडल व कन्यामंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लक्ष्मण जी कोठारी ने सबका स्वागत एवं अभिनंदन किया ।
तेरापंथ युवक परिषद एवं महिला मंडल चेम्बुर ने शॉल से अविनाश जी का स्वागत किया।”ध्वजारोहण प्रातः 8:15 बजे हुआ, इसके पश्चात राष्ट्रगान की गूंज से वातावरण देशभक्ति में रंग गया। अविनाशजी राणे साहेब ने राष्ट्र के प्रति अपनी विचार भावना प्रकट की।
तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हर भारतीय के हृदय की धड़कन है, और इसे सदैव जीवंत रखना हम सभी का कर्तव्य है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की सराहनीय एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
रिपोर्ट :- दीपक राठौड़
चेंबूर (मुंबई) – कन्या सुरक्षा सर्कल में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह”

