मुंबई। आचार्य़ महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल द्वारा 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण को झंडो,फूलों गुब्बारों से सजाया गया था। विद्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गण के रुप में उपस्थित नितिन तडखे (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एल.टी.मार्ग पुलिस स्टेशन) इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पधारे थे। श्री कुंदनमल जी धाकड़, अध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन, श्री गणपतलाल जी डागलिया कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन, सी.ए.श्री सुमेर सुराणा, उपाध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन, श्री रमेश मेहता, उपाध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन,श्री इंद्रमल जी धाकड़ उपाध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन,श्री लक्ष्मी लाल जी डागलिया प्रधान सचिव आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन,श्री प्रकाश सिसोदिया जी कोषाध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन,श्री सुरेश डागलिया जी प्रबंध न्यासी आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन और विद्यालय की निर्देशिका डॉ.वनिता मनसुखानी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरोज मचाड़ो की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। तत्पश्चात मंगलाचरण पाठ विद्यालय में उपस्थित साध्वी जी के द्वारा किया गया। वहां पर उपस्थित सभी मुख्य अतिथि गणों ने सभी छात्रों के साथ समुह चित्र लिया। सभी मुख्य अतिथि गणों को आदर सहित विद्यालय के सभागार तक लाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी जी नें छात्रों को संबोधित करते हुए बुध्दि की स्वतंत्रता क्या है। इसके बारे में जानकारी दी। सभी छात्रों के जीवन में अनुशासन अनिवार्य है। इसके महत्व के बारे में बताया और उन्होने को श्रम करके सफल बनने के लिए प्रेरित किया ।देश के प्रति स्वाभिमान होना चाहिए ,उनका भविष्य उज्जवल बने इस मंगल कामना के साथ उन्होने अपने संभाषण का समापन किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा नवी एंजेल और छात्र विशाल ने कार्यक्रम की बागडोर संभालते हुए नवी के छात्रों को नवकार मंत्र के लिए मंच पर आमंत्रण दिया और दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
देश प्रेम से सराबोर कविता तिरंगे की शान सक्षम ने सुना कर सभी के मन में देशभक्ति की भावना भर दी।तत्पश्चात छात्रों ने देशभक्ति समूहगीतों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। मित्राज द्वारा अपने भाषण में सभी वीर शहीदों को याद कर श्रध्दांजलि समर्पित की। छात्रो द्वारा नृत्य की प्रस्तुतीकरण सुंदर ढंग से की गई। छात्रों के इस कार्यक्रम को देखकर उपस्थित सभी मुख्य अतिथि गणो ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हे काफी सराहा,जिससे छात्रों का आत्मविश्वास और अधिक बढ़ गया। छात्रा वेदिका ने परम पूज्य साध्वी जी द्वारा दी गई देश भक्तिकविता का पाठ किया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय की निर्देशिका डॉ.वनिता मनसुखानी जी ने अपने भाषण में सभी छात्रों का अभिवादन किया उन्होने कहा युवा भविष्य उज्जवल है। उन्होने सभी छात्रों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए छात्रों को प्रेरित किया अपने लक्ष्य पर केंद्रित होने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने संभाषण में श्री सुराणा सर जी ने सभी छात्रों को बधाई व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज मचाड़ो जी ने अपने भाषण में स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में छात्रों को जानकारी दिया। कार्यक्रम का समापन वेदिका ने सभी को धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर किया। वंदे मातरम् गीत से कार्यक्रम को विराम दिया गया।
आचार्य़ महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

