चेंबूर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर का शपथ विधि समारोह एवं प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ‘नमस्कार महामंत्र’ से हुई, तत्पश्चात मंडल द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षा श्रीमती ममता जी कच्छारा ने सभी का हार्दिक स्वागत कर प्रेरणादायक स्वागत भाषण दिया।
इसके पश्चात प्रेरणा गीत का मधुर संगान हुआ। विशेष स्वागत-कोर टीम का अभिनंदन श्रीमती भावना जी बड़ाला एवं श्रीमती पूजा जी सिंयाल ने सराहनीय अंदाज़ से किया।
कार्यकारिणी की घोषणा-टीम की औपचारिक घोषणा श्रीमती जूली जी परमार एवं श्रीमती पायल जी मांडोत द्वारा की गई। शपथ विधि- पूर्व अध्यक्षा श्रीमती मनीषा जी कोठारी ने कोर टीम सहित कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रस्तुतीकरण-कार्यकारिणी का पूरा विवरण PPT के माध्यम से श्रीमती रीना जी धाकड़ एवं श्रीमती मित्तल जी बापना ने साझा किया, जिसमें विशाखा जी बाफना और वीणा जी कोठारी का भी सहयोग रहा।
विशेष उपस्थिति-मंडल की आधारशिला रखने वाली श्रीमती सुगन देवी जी कोठारी की उपस्थिति प्रेरणादायक रही।
नई पहल -“माँ की पाठ नव-निर्वाचित अध्यक्षा ममता जी कच्छारा ने “माँ की पाठशाला” नामक एक नवीन सामाजिक पहल की घोषणा की। उपस्थिति -इस आयोजन में 101 बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को सफलतम बनाया।
रिपोर्ट :- दीपक राठौड़
चेंबूर महिला मंडल की नई कार्यकारिणी की शपथ विधि एवं प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन

