मुम्बई। मासिक भिक्षु देहावसान तेरस निमित तेरापंथ महिला मण्डल चेम्बुर ने किया जूम मीटिंग पर आचार्य अन्ताक्षरी और भिक्षु तेरस भक्ति का आयोजन किया गया। 5 ग्रूप बनाये, सभी ग्रूप के 3 राऊंड हुए, जिसमे आचार्य और तीर्थकर की गीतिकाओ का संगान किया गया। सभी ग्रुप के द्वारा मंगलाचरण के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
कार्यक्रम का संचालन तारा जी आछा ने किया , होस्ट रिंकल जी पटवारी रहे, स्वागत संयोजिका वनिता जी बाफना ने किया, आभारज्ञापन, आगामी कार्यक्रम की जानकारी सह संयोजिका लीना सिंघवी ने दि , कार्यक्रम की जज वनिता जी चंडालिया रहे।
मुंबई कार्यकारिणी से कार्यकारिणी सदस्य कल्पनाजी परमार, कांता जी बड़ाला, मुंबई विशेष सहयोगी अंजुजी कोठारी विशेष आमंत्रित सदस्य क्रान्ति जी सुराणा उपस्थित रहीं। सभी सास और बहुओं ने इस अन्ताक्षरी मे भाग लिया एवं 62 बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
चेम्बूर महिला मंडल ने किया ज़ूम पर अंताक्षरी का आयोजन

