सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चीफ जस्टिस ने मोदी को पत्र लिखा- लंबित मामलों के निपटारे के लिए रिटायर्ड जजों की नियुक्ति की मांग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

चीफ जस्टिस ने मोदी को पत्र लिखा- लंबित मामलों के निपटारे के लिए रिटायर्ड जजों की नियुक्ति की मांग

Last updated: June 23, 2019 6:52 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शीर्ष अदालत में जजों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों की एक तय समय के लिए नियुक्ति की जाए ताकि वर्षों से लंबित चले आ रहे मुकदमों का निपटारा हो सके। जस्टिस गोगोई ने हाईकोर्ट के जजों की रिटायरमेंट की उम्र 65 साल किए जाने का भी सुझाव दिया है।

जस्टिस गोगोई ने मोदी को तीन अलग-अलग पत्र लिखे
चीफ जस्टिस ने कहा है कि सेवानिवृत्त जजों की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 128 और 224ए के तहत होनी चाहिए। संविधान के दोनों अनुच्छेद सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को किसी भी पूर्व जज की सेवाएं लेने का अधिकार देते हैं।

जस्टिस गोगोई ने तीन अलग-अलग पत्र लिखकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 58,669 मामले लंबित हैं। यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है क्योंकि नए मुकदमे दाखिल होते जा रहे हैं। जजों की संख्या कम होने की वजह से महत्वपूर्ण मामलों पर फैसले लेने के लिए पर्याप्त संख्या में संविधान बेंचों का गठन नहीं हो पा रहा है।

जस्टिस गोगोई ने अपने पत्र में लिखा कहा कि 1988 में सुप्रीम काेर्ट में जजों की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 की गई थी। दो दशक बाद 2009 में यह संख्या बढ़ाकर 31 की गई, जिसमें चीफ जस्टिस का पद भी शामिल है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि मुकदमों के निपटारे में तेजी लाई जा सके।

आपसे अनुरोध है कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए इस पर विचार करें। इससे सुप्रीम कोर्ट ज्यादा प्रभावी तरीके से काम कर सकेगा और जनता को समय पर न्याय देने का उद्देश्य हासिल हो सकेगा।

दूसरे पत्र में चीफ जस्टिस गोगोई ने मोदी से अनुरोध किया कि हाईकोर्ट के जजों की रिटायरमेंट की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 करने के लिए संविधान में संशोधन करें। इससे लंबित मुकदमों की संख्या में कमी आएगी और रिक्त पदों की संख्या भी घटेगी।

उन्होंने कहा कि बढ़ते लंबित मुकदमों को हम इसलिए भी कम नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि हाईकोर्ट में जजों की कमी है। अभी देशभर की हाईकोर्ट में 37% यानी 399 पद खाली हैं। इन पदों को जल्द भरे जाने की जरूरत है। सभी साझेदारों की कोशिशों के बावजूद स्वीकृत पदों के बराबर जजों की नियुक्ति करना संभव नहीं हो पा रहा है।

जस्टिस गोगोई ने कहा है कि जज के पद तक पहुंचने के लिए लंबी प्रैक्टिस करनी पड़ती है और तब व्यक्ति सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच जाता है। अगर सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल तक बढ़ाई जाए तो इसे रोका जा सकता है और जजों के व्यापक अनुभव और कानून की गहरी समझ का लंबे वक्त तक इस्तेमाल हो सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोदी की अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक: आर्थिक वृद्धि तेज करने पर जोर, एफडीआई, पर हुई चर्चा
Next Article लखनऊ यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा ट्रिपल तलाक
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में महावीर निर्वाण महोत्सव आयोजित
social
November 9, 2026
दिल्ली के बाद अब मुंबई में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, कई इलाकों में AQI 200 पार
Mumbai / Maharshtra national
November 9, 2026
सान्वी सोशल वेलफेयर ने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के साथ मनाई दिवाली, लगातार 13वें वर्ष आयोजित हुआ विशेष समारोह
entertainment
November 9, 2026
इस दिवाली घर से दूर हैं कार्तिक आर्यन, लंदन में ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग के बीच आई अपनों की याद, कहा – “घर पर सभी की बहुत याद आ रही है”
entertainment
November 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?