By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चैम्पियंस लीग:मैनचेस्टर सिटी ने पहली बार रियाल मैड्रिड को हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

चैम्पियंस लीग:मैनचेस्टर सिटी ने पहली बार रियाल मैड्रिड को हराया

Last updated: February 27, 2020 7:01 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:यूईएफए चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टरफाइनल के पहले लेग मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने रियाल मैड्रिड को 2-1 से हरा दिया। सिटी ने रियाल को टूर्नामेंट में पहली बार हराया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुए 4 में से 2 रियाल ने जीते, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पिछला मैच 4 मई 2016 को हुआ था, जिसमें रियाल 1-0 से जीता था। साथ ही पेप गार्डियोला सबसे ज्यादा 28 नोकआउट मैच जीतने वाले मैनेजर बन गए हैं। उन्होंने कार्लो एंसेलोटी, जोस मॉरिन्हो और सर एलेक्स फर्ग्यूसन को पीछे छोड़ दिया।

मैच में पहला गोल रियाल के लिए इसको ने 60वें मिनट में किया। इसके बाद 78वें मिनट में गैब्रियल जेसुस ने गोल दागते हुए स्कोर बराबर कर दिया। 5 मिनट बाद ही केविन डी ब्रुएने ने पेनाल्टी से गोल करते हुए टीम की विजय बढ़त दिलाई। 3 मिनट बाद रियाल के सर्जियो रामोस को रेडकार्ड मिला था।

मैनचेस्टर पर 2 साल का प्रतिबंध
सिटी को 14 फरवरी को फाइनेंशियल फेयर प्ले (एफएफपी) नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। लिहाजा, उस पर यूरोपियन चैम्पियंस लीग में खेलने पर 2 साल का प्रतिबंध और 232 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद से टीम ने लगातार 3 मैच जीते हैं।

मैच में पहला गोल करने के बावजूद रियाल मैड्रिड हारी
घर में रियाल मैड्रिड के पहले गोल करने के बावजूद मैच हराने वाली सिटी दूसरी टीम है। इससे पहले अक्टूबर 2009 में इंटर मिलान ने रियाल मैड्रिड को घर में हराया था। साथ ही मैनचेस्टर तीसरी इंग्लिश टीम है, जिसने रियाल को होमग्राउंड बर्नाब्यू स्टेडियम में हराया है। जबकि 11 साल में किसी इंग्लिश टीम की बर्नाब्यू में यह पहली जीत है।

लियोन ने युवेंटस को 1-0 से हराया
वहीं, एक अन्य मुकाबले में फ्रांस के क्लब लियोन ने पुर्तगाल के युवेंटस को 1-0 से हरा दिया। फ्रांस के क्लब ने इटली के क्लब को एक दशक में पहली बार हराया है। इस मैच के साथ ही जुवेंतस के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो का 11 मैचों से चला आ रहा लगातार गोल करने का सिलसिला खत्म हो गया। लियोन 10 साल बाद इस टूर्नामेंट में इतनी दूर आ सकी है। टीम के लिए एकमात्र गोल लुकास तौसर्ट ने 31वें मिनट में किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हीली और मूने की धमाकेदार बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 86 रनों से धोया
Next Article डोम्बिवली तेरापंथ समाज दर्शनार्थ पहुंचा श्री चरणों में

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

 नेरुल में “एक शाम भिक्षु के नाम” संगीतमय भिक्षु भक्ति एवं युवाचार्य मनोनयन दिवस समारोह संपन्न
social
July 29, 2026
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट–2026 के अंतर्गत सायन में विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
social
July 29, 2026
दक्षिण मुंबई में आचार्य श्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष संपन्नता मनाया गया
social
July 29, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की महाघोषणा, मुख्यमुनि महावीर को बनाया युवाचार्य
social
July 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?