बोईसर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद बोईसर के निर्देशन में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन समता भवन बोईसर में दिनांक 13/7/2025 रविवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षिका करुणा ढालावत ने नमस्कार महामंत्र द्वारा की। इसके बाद सभी प्रशिक्षिकाओं द्वारा मंगलाचरण किया गया।
प्रशिक्षिका करुणा ढालावत द्वारा पांच बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलाई गई। सभी बच्चों को मंत्र दीक्षा का महत्व एवं भिक्षु स्वामी के 300वे जन्मदिवस का महत्व समझाया गया। ज्ञानार्थियों द्वारा Awoid packet food पर सुंदर नाटिका की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अच्छी रही। सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, महाप्रज्ञ जॉन की संयोजिका श्रीमती सीमा ओस्तवाल की उपस्थिति रही।
बोईसर सभा से चंद्रप्रकाश सोलंकी, बोईसर महिला मंडल अध्यक्ष कांता सोलंकी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष भाग्यवंती बाफना, युवक परिषद अध्यक्ष दिलीप धाकड़, मंत्री हेमंत खिमेसरा, पीयूष सिसोदिया, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका प्रफुल्ला चपलोत, हेमा छत्रावत सविता राठौड़, संगीता चपलोत, भावना खोखावत ,ज्ञानशाला के पेरेंट्स की उपस्थिति भी रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश सोलंकी बोईसर ने दी।


