सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बलात्कार के बाद पीड़िता ने की आत्महत्या, पुलिस पर जबरन समझौता करवाने का आरोप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बलात्कार के बाद पीड़िता ने की आत्महत्या, पुलिस पर जबरन समझौता करवाने का आरोप

Last updated: May 22, 2020 10:25 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

राजकुमार गौतम/बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थानांतर्गत दलित युवती ने बलात्कार के बाद आत्महत्या कर लिया लेकिन सूत्रों से पता चला है कि गणेशपुर चौकी की पुलिस तीन दिन तक मामले को दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाए पीड़िता के गरीब पिता पर दबाव डालकर जबरन 10 हजार में समझौता करवाकर आरोपियों को बचाने की कोशिश में लगी रही। मामला जब मीडिया में आया तो तीसरे दिन यानि 20 मई को मामला दर्ज कर आनन फानन में जांच में जुटी, जबकि आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, 17 मई को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में आने वाले मंझरिया गांव की अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ गांव के ही पास गौरा गांव के एक आरोपी एवं उसके बुआ के लड़के ने कथित रूप से गैंगरेप और मारपीट की, जिसके बाद पीड़िता अट्ठारह वर्षीय अनीषा (बदला हुआ नाम) ने 18 मई को छत की कुंडी से लटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब अनीषा के पिता बलूघटा पर खेत सींचने गए थे। उसी समय उनके बड़े बेटे की मोटरसाइकिल से गड्ढे में गिर जाने की वजह से पैर में फ्रैक्चर हो गया। शाम 5:00 बजे इसकी सूचना देने के लिए अनीषा खेत में गई, जिसके बाद उसके पिता ने तुरंत खेत से हॉस्पिटल के लिए चल दिए और अनीषा को खेत से सिंचाई का पाइप इकट्ठा करके घर जाने के लिए कह दिया। अनीषा पाइप इकट्ठा करके घर की तरफ जा रही थी कि रास्ते में विजय यादव पुत्र सुखराम यादव गांव गौरा व उसके बुआ का लड़का सचिन यादव ने पीड़िता को मोटरसाइकिल से टक्कर मारा तथा बदतमीजी करने लगे। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। जिसके बाद किसी तरीके से पीड़िता लहूलुहान घर पर वापस आई व आप-बीती घरवालों को बताई। जिसके उसकी मां व चाची पीड़िता को लेकर गणेशपुर पुलिस चौकी पर गई, जहां पीड़िता की मां सदमे में आ कर बेहोश हो गई।
जानकारी मिली है कि गनेशपुर चौकी प्रभारी ने  लड़की व उसकी मां और चाची को घर जाने को कह दिया तथा उसके बाद पीड़िता के पिता को चौकी पर बुलाकर सुलह समझौते की बात की गई। 17 मई की घटना के बाद से अनीषा गुमसुम रहने लगी थी। अनीषा की मां के अनुसार वह किसी भी कीमत पर आरोपियों पर कार्यवाही चाहती थी। जबकि 17 मई को रात में लगभग 9:00 बजे चौकी पर दोनों पक्षों को बुलाया गया एवं लड़की के पिता पर जबरन सुलह का दबाव बनाया गया। जिससे पीड़िता को आघात लगा और उसने आत्महत्या करने जैसा कदम उठा लिया। मृतक अनीषा के पिता ने बताया कि मैं हॉस्पिटल से पुलिस चौकी में पहुंचा तो लड़की वहां नही थी। मुझसे सुलहनामे पर जबरन साइन करवा लिया गया तथा 10 हजार रुपये दिया गया और कहा गया कि लड़की की दवा करवा लेना। मृतका के पिता के अनुसार सुलह के बाद जब वो घर पहुंचे तब मनीषा के साथ हुई बर्बरता के बारे में उन्हें पता चला और 18 मई को पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। टालमटोल करने की मंशा जब कामयाब ना दिखी तब पुलिस ने 20 मई को 323, 504, 306 आईपीसी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया। खबर लिखे जाने तक मृतक की मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हुई तथा दोनों आरोपी फरार थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज 17 विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, उद्धव ठाकरे पहली बार शामिल होंगे
Next Article आज से डाकघर में भी बुक करा सकते हैं रेलवे टिकट, स्टेशन पर काउंटर भी खुले

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गणेश आचार्य का प्रेरणादायक गाना ‘कर मेहनत’ कल, 26 अक्टूबर को होगा रिलीज
entertainment
October 25, 2026
‘शांति बांड’ पर हस्ताक्षर करने से नेहा बोरा का इनकार, उल्टे कर दिए सवाल
national
October 25, 2026
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी छह साल के लिए जदयू से निष्कासित
national state
October 25, 2026
‘प्रताप’ के मेकर्स ने एसीपी दलेर सिंह के किरदार में तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक किया जारी
entertainment
October 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?