पटना:बिहार बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रोहतास जिले के हिमांशु राज बिहार टॉपर बने हैं। हिमांशु को कुल 481 अंक मिले हैं। वह रोहतास जिले के जनता हाई स्कूल तेनुअज के विद्यार्थी हैं।
बिहार टॉपर हिमांशु राज रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड के तेनुअज पंचायत के नटवार कला गांव वार्ड नं 10 का निवासी है। हिमांशु राज के पिता सुभाष सिह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। माता मंजू देवी कुशल गृहिणी है।
हिमांशु राज के पिता सुभाष सिंह बिक्रमगंज के तटवार बाजार में सब्जी बेचते हैं। बेहद साधारण परिवार का बेटा हिमांशु बेहद लगनशील और परिश्रमी विद्यार्थी हैं। हिमांशु ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा के लिए उन्होंने विशेष मेहनत की थी। वह दिन में करीब 14 घंटे पढ़ाई करते थे। हिमांशु से बड़ी एक बहन है जो इंटर में पढ़ती है। हिमांशु की इच्छा तो ऊंची उड़ान भरने की है, लेकिन परिवार की आर्थिक परेशानी को देखते हुए उसने सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की बात कही।
समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार 480 अंकों के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर हैं। वह एसके हाई स्कूल जितवारपुर के छात्र हैं। तीसरे स्थान पर भोजपुर के श्री हरकेन कुमार जैन ज्ञान स्थली आरा के छात्रा शुभम कुमार हैं। उन्हें 478 अंक मिले हैं। बिहार बोर्ड में इस बार 14 लाख 94 हजार 71 विद्यार्थी सम्मलित हुए थे। इनमें से 7 लाख 29 हजार 213 छात्राएं थीं।
इस बार कुल 80.59% विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। कुछ 12 लाख 2 हजार, 30 विद्यार्थी पास हुए हैं।

