मुंबई: सप्ताह में आज मंगलवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सुबह बीएसई 191.68 अंक ऊपर और निफ्टी 60.50 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 414 अंक और निफ्टी 122 पॉइंट ऊपर गया, लेकिन करीब 1.30 PM पर इसमें गिरावट शुरू हो गई और बीएसई 160 अंक नीचे और निफ्टी 42 पॉइंट नीचे चला गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 63.29 अंक या 0.21% नीचे 30,609.30 पर और निफ्टी 10.20 पॉइंट या 0.11% नीचे 9,029.05 पर बंद हुआ। आज विंध्य टेलीलिंक लिमिटेड के शेयर में 5% का उछाल रहा। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ था। उस दिन कारोबार के अंत में बीएसई 260.31 अंक नीचे 30,672.59 पर और निफ्टी 67.00 पॉइंट नीचे 9,039.25 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त
| बैंक | बढ़त (%) |
| फेडरल बैंक | 3.48 % |
| RBL बैंक | 3.12 % |
| इंडसइंड बैंक | 2.96 % |
| HDFC बैंक | 2.16 % |
| एक्सिस बैंक | 1.39 % |
| ICICI बैंक | 0.46 % |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 0.36% |
बीएसई पर करीब 44 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 121 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,534 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,229 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,121 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 43 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 82 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 276 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 232 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
ट्रेडिंग के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 22 मई को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 8.96 अंक नीचे 24,465.20 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.00 फीसदी बढ़त के साथ 0.00 अंक ऊपर 9,324.59 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.94 पॉइंट ऊपर 2,955.45 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.57 फीसदी बढ़त के साथ 16.11 अंक ऊपर 2,834.08 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही थी।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,44,950 हो गई है। इनमें 80,061 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 60,706 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,172 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 55 लाख 87 हजार 129 हो चुकी है। इनमें 3 लाख 47 हजार 861 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 99,805 हो चुकी है।

