By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बिचौलिए मिशेल के आने से उड़ी नामदार पार्टी की नींद : संबित पात्रा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

बिचौलिए मिशेल के आने से उड़ी नामदार पार्टी की नींद : संबित पात्रा

Last updated: December 6, 2018 5:41 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: 3600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के भारत लाने के बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर एक के बाद एक कई हमले किए। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मिशेल के भारत आने कांग्रेस की नींद उड़ गई है।
10 जगपथ के कहने पर मिशेल की बचाने की हो रही कोशिश
पात्रा ने कहा कि मोदी सरकार की कोशिश से मिशेल को भारत लाया जा सका है, लेकिन मिशेल के भारत आने से कांग्रेस को बहुत दुख हुआ है। मिशेल मामले पर कांग्रेस की बौखलाहट ने कांग्रेस का दोहरा चेहरा सबके सामने ला दिया है। कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि 10 जनपथ के कहने पर मिशेल को बचाने की कोशिश की जा रही है।
जोसेफ को पार्टी से बाहर निकालना कांग्रेस का ड्रामा
संबित ने कहा कि कांग्रेस के वकील ही बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, जोसफ के केस लड़ने पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जोसफ को ‘किसी’ ने केस लड़ने को कहा। आखिर यह ‘किसी’ कौन है? क्रिश्चियन मिशेल मामले से जुड़े एक वकील को पार्टी से बाहर करना, कांग्रेस का महज एक ड्रामा है।
पात्रा ने कहा कि अल्जो जोसेफ के अलावा मिशेल मामले की पैरवी कर रहे दो अन्य वकीलों का भी कांग्रेस से नाता है। विष्णु शंकर केरल कांग्रेस नेता के बेटे हैं, जबकि श्रीराम प्रकट एनएसयूआई के सदस्य रह चुके हैं। तीनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील सलमान खुर्शीद व कपिल सिब्बल के आधीन काम कर चुके हैं।
पात्रा के बयान पर भड़के संदीप दीक्षित
अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और संदीप दीक्षित का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पार्टी से हटाए जाने का ड्रामा हमने मणिशंकर अय्यर और संदीप दीक्षित के मसले में भी देखा है। पहले पार्टी से निकालते हैं, उसके बाद चुनाव खत्म हो जाता है और फिर उन्हें प्रमोशन देकर AICC का सेक्रेटरी इत्यादि बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संदीप दीक्षित को भी प्रमोशन दिया गया है। उनके इस बयान पर संदीप दीक्षित भड़क गए हैं। उन्होंने संबित पात्रा पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। दीक्षित ने कहा, ‘संबित पात्रा ने आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे एक बार पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था और फिर कांग्रेस में वापस ले लिया गया। यह एक कोरा झूठ है, ऐसी कोई बात नहीं हुई। मैं उन्हें माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय देता हूं या फिर मैं कानूनी नोटिस भेजूंगा।’
जोसेफ पर बवाल के बाद कांग्रेस ने पार्टी से निकाला 
दरअसल, वकील अल्जो के जोसेफ मिशेल की पैरवी कर रहे हैं। मिशेल की पेशी के बाद उसके वकील अल्जो के जोसेफ कांग्रेस मुख्यालय में दिखाई दिए। जिसके बाद यह खबर सामने आई कि वे भारतीय युवा कांग्रेस में लीगल डिपार्टमेंट के नेशनल इंचार्ज हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया है। वहीं, इस विवाद पर जोसेफ ने कहा, ‘ मैं एक वकील हूं अपने पेशे के तहत मैंने इस केस में मिशेल की तरफ से पैरवी की, अपने पेशे के दौरान अगर मैं किसी मुवक्किल की पैरवी करता हूं, तो यह मेरी ड्यूटी है। उस वक्त मेरा किसी पार्टी (कांग्रेस) से कोई लेना-देना नहीं होता। मीडिया से बातचीत में जोसेफ ने आगे बताया कि, ‘मेरे संबंध कांग्रेस से अलग हैं और मेरा पेशा अलग है। मैं अपने एक दोस्त के माध्यम से इटली के एक वकील के संपर्क में आया जिससे मुझे इस मामले में मिशेल की पैरवी करने का मौका मिला इसलिए मैंने इसे सहजता से स्वीकार किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अगस्ता वेस्टलैंड घोटालाः जानिए इसका सियासी लिंक
Next Article चेतेश्वर पुजारा ने कहा- मेरी शीर्ष 5 पारियों में से एक है एडिलेड का शतक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फेक बोलने वालों को बैंक स्टेटमेंट दिखा दूँगा”, टॉक्सिक के ₹120 करोड़ वाले सौदे पर दिल राजू का जवाब
entertainment
February 18, 2026
जैकी श्रॉफ लेकर आए ‘मिट्टी की आवाज़’, पर्यावरण जागरूकता की अनोखी पहल
entertainment
February 18, 2026
‘द लल्ला एंथम’ में फिर गूंजा सूबेदार का संदेश, शिखर धवन ने अनिल कपूर से मिलाया हाथ
entertainment
February 18, 2026
एस के जी एंटरटेनमेंट और बेंचमार्क स्टोरीटेलर्स की अगली भव्य फ़ीचर फ़िल्म में अनूपमा परमेश्वरन
entertainment
February 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?