सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भगवान की वाणी पर रखे श्रद्धा : आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

भगवान की वाणी पर रखे श्रद्धा : आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: October 19, 2019 4:34 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

‘एक सदी की जीवन यात्रा’ पुस्तक का विमोचन
तेरापंथ टास्क फोर्स के अधिवेशन का समापन

18-10-2019 शुक्रवार , कुम्बलगोडु, बेंगलुरु, कर्नाटक। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता-शांतिदूत-अहिंसा यात्रा के प्रणेता-महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी ने अपने मंगल प्रवचन ने फरमाया कि साधु और श्रावक को आगम में श्रद्धा रखनी चाहिए। आगम की भाषा तीर्थंकरों की वाणी पर आधारित होती है। तीर्थंकरों की वाणी नय युक्त होती है इसमें परिवर्तन करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। आचार्य प्रवर ने एक जिज्ञासा के समाधान में बतलाया कि आचार्य को तीर्थंकर तुल्य इसलिए कहा जाता है की वर्तमान में तीर्थंकर नहीं है और आचार्य ही आगम संबंधी, आचार संबंधी और तत्व बोध के निर्णय देने के अधिकारी होते हैं। तीर्थंकर तीर्थ की स्थापना करते हैं परंतु वर्तमान काल में आचार्य ही साधु को दीक्षा आदि व्रत प्रदान करते हैं तो वे तीर्थंकर प्रतिनिधि या तीर्थंकर तुल्य कहलाते हैं। आचार्यवर ने फरमाया कि तीर्थंकर पूर्ण वीतराग होते हैं परंतु आचार्य आदि वीतराग नहीं होते परंतु कषाय मंदता के द्वारा वीतरागता की ओर बढ़ने का प्रयास करते हैं। तीर्थंकरों के पास केवल ज्ञान होता है और आचार्यों के पास श्रुत ज्ञान रहता है। आचार्य आगम के आधार पर प्रवचन करते हैं जो वाणी तीर्थंकरों ने कही है उसी के आधार पर जनमानस को उद्बोधन प्रदान करते हैं। प्रवचन में आचार्य श्री ने उपस्थित समणियों से आगम के बारे में प्रश्नोत्तर किया।
प्रवचन के दौरान तेरापंथ धर्मसंघ की वयोवृद्ध साध्वी श्री बिदामा जी के 101 वर्ष पूर्ण कर 102 में वर्ष के प्रवेश के अवसर पर “एक सदी की जीवन यात्रा” पुस्तक का विमोचन व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्री मूलचंद नाहर, महामंत्री दीपचंद नाहर आदि द्वारा किया गया। आचार्य प्रवर ने साध्वी श्री के लिए मंगल कामना करते करते हुए कहा कि विरले लोग होते हैं जो जीवन के 100 वर्ष पूर्ण करते हैं।
प्रवचन में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने तेरापंथ टास्क फोर्स कार्यशाला का अवसर पर कहा कि एनडीआरएफ और तेरापंथ युवक परिषद का संयुक्त उपक्रम जिसमें युवा आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हो रहे हैं यह अपने आप में विशिष्ट बात है। संपूर्ण देश भर में तेरापंथ टास्क फोर्स की 11 बटालियन स्थापित हो चुकी है एवं इसके द्वारा होने वाले कार्यो की जानकारी भी प्रदान की।
प्रवचन में यातायात उप पुलिस अधीक्षक एन.के. रमेशजी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी एवं आचार्य प्रवर से आशीर्वाद ग्रहण किया। एनडीआरएफ के कर्नाटका बटालियन के कमांडर श्री केशव ने कहा कि जिस प्रकार तेरापंथ टास्क फोर्स के सदस्य तैयार हो रहे हैं यह एनडीआरएफ के कार्यों को काफी मात्रा में सहायता प्रदान करने वाले साबित होंगे। उन्होंने आचार्य प्रवर के चरणों में वंदना अर्ज करते हुए आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन मुनिश्री दिनेशकुमारजी ने किया ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमिताभ बच्चन को अस्पताल से मिली छुट्टी
Next Article पूर्व ओलंपिक चैम्पियन ली जुई रुई ने लिया संन्यास

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां
entertainment
September 7, 2026
अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?