भीलवाड़ा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित मासिक कार्यशाला के अंतर्गत “कनेक्शन विथ नेक्स्ट जेनरेशन”–“सीख ले अगर रिश्तो की एबीसीडी खुशहाल रहेगी हर पीढ़ी” कार्यशाला का आयोजन 26 जून बुधवार दोपहर 2:30 बजे शासन श्री मुनि श्री सुखलाल जी स्वामी एवं मुनि श्री मोहजीत कुमार जी स्वामी के सानिध्य में भीलवाड़ा बसंत बिहार स्थित मुकेश जी बापना के निवास स्थान E-18 पर आयोजित की गई। मंत्री मैना कांठेड़ ने कार्यशाला का संचालन करते हुए बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ मुनि श्री ने नमस्कार महामंत्रोच्चार द्वारा किया और बहनों ने मंडल के प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया। अध्यक्षा श्रीमती प्रमिला गोखरू ने सभी का स्वागत किया। मुनि श्री भव्य कुमार जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि परिवार में संगठन एवं अनुशासन स्वार्थ के विसर्जन एवं उदारता के व्यवहार से मजबूत बन सकता है। मुनि श्री मोहजीत कुमार जी स्वामी ने प्रेरणा पाथेय में फरमाया कि सहनशीलता एवं वाणी में मधुरता के व्यवहार से व्यक्ति पारिवारिक जीवन में आनंद की गंगा बहा सकता है। ई मीडिया की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती नीतू जी ओस्तवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में महाश्रमण अष्टकम की लिखित परीक्षा के विजेताओं को मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यशाला में क्विज कांटेस्ट एवं कुछ गेम्स भी खेलाए गए उसमें में तीन सास बहू की जोड़ियाँ विजेता रही, सभी को साहित्य द्वारा सम्मानित किया गया। एक सेल्फी कंपटीशन भी रखा गया है। इसमें तीन पीढ़ियों की सेल्फी – दादी सास, सास और बहु की सेल्फी में प्रथम श्रीमती शालिनी मेहनोत और द्वितीय श्रीमती कोमल सुतरिया की सेल्फी रही उन्हें महिला मंडल द्वारा मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी दादीसा सास को सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती मीना बाबेल ने निर्णायक की भूमिका अदा की कार्यक्रम में अच्छी संख्या में माताएं बहने उपस्थित थी। यह जानकारी रोहित चौधरी ने दी।

