- गौशालाओं की छत उड़ी, बिजली आपूर्ति ठप, मकानों को नुकसान
- आम की फसल हुई बर्बाद, काफी संख्या में पेड़ों को नुकसान
प्रभुनाथ शुक्ल/भदोही। पूर्वांचल के भदोही में रविवार की रात आए आँधी- तूफ़ान से व्यापक तबाही हुई है। दो घंटे तक चले प्रकृति के इस तांडव में एक व्यक्ति की पेड़ के नीचे आने से जहाँ मौत हो गईं। वहीं आम के फलों को भारी नुकसान हुआ है। गौशालाओं की छत उड़ गईं है। भारी संख्या में आम के फल और पेड़ों को नुकसान पहुँचा है। टिनशेड, मकान और उनकी दिवालें क्षतिग्रस्त हुई हैं। बागवानी को बड़ा नुकसान पहुँचा है। पोल गिरने और तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गईं है। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। पुलिस लाइन के पास पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हुआ।
भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी प्रेम शंकर चौबे की पेड़ के नीचे दबकर मृत्यु हो गई। इसके अलवा पशुओं के साथ मुर्गियों के भी मरने की ख़बर है। खेदौपुर गांव में गौशाला के छत उड़ गईं। मुर्गी पालन के लिए बनाए गए शेड तूफ़ान में उड़ गए जिसकी वजह कई मुर्गियों की भी मौत हो गईं। दीवाल और टीनशेड गिरने से कई मवेशी भी मरे और घायल हुए हैं। कई मकानों पर पेड़ और उसकी भारी शाखाएँ गिरने से बड़ा नुकसान हुआ है।
भदोही के अस्ति परसपुर गांव में आंधी तूफान में अस्थाई गौशाला का दो सौ फीट लम्बी दीवार गईं। गायों को धूप और बारिश से बचाने के लिए लगा शेड उड़ गया। तकरीब डेढ़ सौ सीमेंट शेड क्षतिग्रस्त हो गए। गौशाला संचालक विपिन सिंह के मुताबिक लगभग दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। संयोग अच्छा था कि दीवाल बाहर की तरफ गिरी नही तो बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।
जिले भर में आए आँधी- तूफ़ान से काफी संख्या में पेड़ों के साथ बिजली के पोल उखड़ गए हैं। जिले भर के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है।वाहिदानगर पावरहाउस के द्वारा संचालि बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। जिले भर में बिजली विभाग की टीम बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगी है लेकिन इतनी अधिक तबाही है कि इसमें समय लग सकता है। आम की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गईं है। आम ज़मीन पर बिछ गए। फल लगने की वजह से आम के पेड़ उखड़ गए। आँधी- तूफ़ान की वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

