मुंबई (भायंदर)। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री विद्यावतीजी’ द्वितीय’ ठाणा 5 का अत्यधिक उल्लास एवं नई उमंगों के साथ चातुर्मास हेतु भायंदर तेरापंथ भवन में प्रवेश हुआ। रैली अत्यंत ही शानदार रही। मंगल प्रवेश के बाद स्वागत समारोह आयोजित हुआ । तेरापंथ महिला मंडल भायंदर द्वारा मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति दी गई । तेरापंथ सभा के अध्यक्ष दिलीप जी बाफणा ने स्वागत वक्तव्य दिया। साध्वी प्रेरणाश्री जी, साध्वी मृदुलयशाजी एवं साध्वी ऋद्धियशाजी ने प्रेरणास्पद संवाद प्रस्तुत किया ।
तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ महिला मंडल मीरा रोड ने स्वागत गीत गाया। इस अवसर पर प्यारचंदजी मेहता, दिलीपजी बाफणा, शासन सेवी किशनलालजी डागलिया सुरेशजी धोका, हस्तीमल भंडारी, K L परमार राजेन्द्र मुणोत, कमलेशजीभंसाली, नीतेश भंसाली, भरत भंडारी, प्रमोद सूर्या मुंबई तेरापंथ सभा के अध्यक्ष माणकाजी धींग, दिनेशजी सुतरिया, चॉदरतनजी दुगड, विकास धाकड़, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की, कोषाध्यक्ष तरुणाजी बोहरा, पलक हिरण, गणपतजी मारू, विनोदजी बोरा, प्रेक्षा बापना, दलपतजी बाबेल, संगीता सिंघवी, उर्मिला हींगड, संगीता चपलोत आदि विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही और विशिष्ट पदाधिकारियों ने वक्तव्य के साथ साथ चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। मुमुक्षु दिव्या फूलफगर ने विचार व्यक्त किये।
भायंदर तेरापंथ कन्या मंडल ने नई विधा में साध्वियों का परिचय दिया ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने गीत का संगान किया । भाजपा की पूर्व विधायका गीता जैन ने विचार व्यक्त किये।
साध्वी श्री प्रियंवदाजी ने भिक्षु चेतना वर्ष में करणीय संकल्प स्वीकृति हेतु प्रेरणा प्रदान की। साध्वी विद्यावतीजी ने प्रेरणा पाथेय में कहा- गुरुदेव के आशीर्वाद से आज हम सानंद चातुर्मासिक क्षेत्र में आ गये हैं। चतुर्मास में त्याग, तप, जप करके आत्मा को निर्मल बनाने का प्रयास करें। साधु संतों का आगमन चेतना के जागरण के लिए होता है।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद मीरां भायंदर ने मेगा ब्लड डोनेशन के बेनर का अनावरण किया। पुनमचेदजी बरडिया, नगरासेवक सुरेशजी खण्डेलवाल, डा. सुशील अग्रवाल, अशोकजी चौधरी आदि की उपस्थिति के साथ दक्षिण मुंबई, चेंबूर, दादर, इलपिस्टन, खार, अंधेरी, गोरेगांव, मालाड, मीरारोड, वसई, नायगांव, विरार आदि क्षेत्रों की अच्छी उपस्थिति रही।
विनोदजी डांगी ने आभार यापन किया कार्यक्रम का कुशल संचालन उपासक परेश भंडारी ने किया । तेयुप अध्यक्ष भावेश सोलंकी की पूरी टीम एवं सभा की तथा महिला मंडल की टीम ने प्रशंसनीय श्रम किया ।7

