सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारतीय क्रिकेट टीम के नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारतीय क्रिकेट टीम के नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़

Last updated: August 23, 2019 2:31 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:गुरुवार को एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सपॉर्ट स्टाफ की घोषणा की। गेंदबाजी कोच के रूप में भरत अरुण और फील्डिंग कोच के रूप में आर. श्रीधर को उनके पद पर कायम रखा गया। हालांकि बल्लेबाजी कोच के रूप में संजय बांगड़ की विदाई हो गई और उनके स्थान पर विक्रम राठौड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 13 मैच खेले। इनमें 6 टेस्ट और सात एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शामिल थे। इसमें कुल 324 रन बनाए। टेस्ट मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज राठौड़ का प्रदर्शन कतई प्रभावी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने 10 पारियों में 13.10 के औसत से 131 रन बनाए। वह एक बार भी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। इसके अलावा वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में उन्होंने 193 रन ही बनाए। उनका औसत रहा 27.57 का। उन्होंने वनडे इंटरनैशनल में दो हाफ सेंचुरी जरूर लगाईं लेकिन यह चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए काफी नहीं था।
घरेलू क्रिकेट में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की ओर से खेलते हुए राठौड़ ने 146 प्रथम-श्रेणी मैचों की 239 पारियों में 49.66 की औसत से 11473 रन बनाए। यहां उन्होंने 33 सेंचुरी और 49 हाफ सेंचुरी बनाईं। वहीं 99 लिस्ट ए मुकाबलों में उन्होंने 3161 रन बनाए। और इस दौरान उनका औसत रहा 33.98।
राठौड़ को 1996 में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम में चुना गया था। यहां टूर गेम्स में उन्होंने काफी रन बनाए। उन्होंने 58.38 के औसत से 759 रन बनाए। इसमें वॉस्टरशर के खिलाफ 165 रनों की पारी शामिल है। इसके अलावा ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए वनडे में हाफ सेंचुरी भी शामिल है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। चार पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर 20 रन रहा। आउट स्विंग बॉल के खिलाफ उनकी तकनीकी कमजोरी जाहिर हुई और वह कभी उससे उबर नहीं पाए।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी राठौड़ की किस्मत नहीं बदली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से उन्हें बाहर कर दिया गया। यहां भारतीय टीम के लिए कोई भी ओपनर नहीं चला और फिर रिटर्न सीरीज के लिए राठौड़ को साउथ अफ्रीका भेजा गया। यहां भी उन्होंने दो टूर मैचों में तीन फिफ्टी और एक सेंचुरी लगाई लेकिन दो टेस्ट मैचों में एलन डॉनल्ड के खिलाफ वह संघर्ष करते नजर आए। हालांकि वॉन्डर्स में 44 रनों की उनकी पारी की मदद से भारत ने सीरीज में अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी (90) की। इसके बाद राठौड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समाप्त हो गया। इसके बाद वह कभी भारत के लिए नहीं खेले।
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह कुछ वर्ष तक इंग्लैंड में रहे। इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब के कोच बने। सितंबर 2012 में वह राष्ट्रीय चयनकर्ता भी बने।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘मेवा बर्फी’ है जनमाष्टमी के अवसर पर बनाने के लिए आसान मिठाई
Next Article बालाकोट एयर स्ट्राइक, विंग कमांडर अभिनंदन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं विवेक ओबेरॉय
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रामायण में शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह ने जीता दर्शकों का दिल, खूबसूरती, गहराई और दमदार अभिनय की हो रही सराहना
entertainment
November 5, 2026
कांदिवली में जैन संस्कार विधि द्वारा दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन
social
November 5, 2026
Dhanteras 2026: ‘प्यार से भरा घर ही असली दौलत’, अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया धनतेरस का असली महत्व, साझा की बचपन की यादें
entertainment lifestyle social
November 4, 2026
‘प्रताप’ का नया गाना ‘मैं वापस आऊंगा’, यादों, प्यार और लौटने के वादे के एहसास को करता है बयां
entertainment
November 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?