सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत-न्यूजीलैंड मैच आज; कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत-न्यूजीलैंड मैच आज; कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं

Last updated: January 29, 2020 9:20 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

हैमिल्टन:भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 की सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली की नजर एक और रिकॉर्ड बनाने पर होगी। अगर वे मैच में 25 रन बना लेते हैं तो कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। कोहली ने 35 मैच में 45.33 की औसत से 1088 रन बनाए। इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 18 मैच में 38.35 की औसत से 652 रन बनाए।

भारत सीरीज में 2-0 से आगे है। उसने पहला मैच 6 और दूसरा 7 विकेट से अपने नाम किया था। टीम इंडिया अगर आज मैच जीत जाती है तो वह पहली बार न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने में सफल रहेगी। उसे 2009 में 2-0 और 2019 में 2-1 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

हैमिल्टन में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का रन औसत ज्यादा
इस मैदान पर अब तक 11 अंतराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 6 और रन चेज करने वाली टीम 5 बार जीती। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत 172 रन है। वहीं, रन चेज करने वाली टीम का औसत 160 रन है। न्यूजीलैंड ने पिछली बार भारत के खिलाफ यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए थे। यह इस मैदान का उच्चतम स्कोर भी है।

शार्दुल की जगह नवदीप सैनी को मौका मिल सकता है
कोहली तीसरे मैच में बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, गेंदबाजी में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले मैच में 3 ओवर में 44 रन और दूसरे मैच में 2 ओवर में 21 देने वाले शार्दुल ठाकुर की जगह नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। टीम में तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर ऑलराउंडर शिवम दुबे विकल्प रहेंगे। उन्होंने पहले मैच में 3 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया था। वहीं, दूसरे मैच में 2 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया था।

पिच और मौसम रिपोर्ट: बुधवार को वहां का तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश हो सकती है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।

हेड-टू-हेड: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 13 टी-20 हुए। टीम इंडिया ने 5 में जीत दर्ज की, जबकि 8 मैच हारे। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने अब तक 7 टी-20 खेले हैं, लेकिन जीत सिर्फ 3 में ही मिली।

दोनों टीमें:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलिन, कॉलिन मुनरो, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम शिफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अंडर-19 वर्ल्ड कप:भारत 9वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से हराया
Next Article रोमांटिक हॉरर फ़िल्म ‘हॉन्टेड हिल्स’ का ट्रेलर लॉन्च

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?