By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत ने इस्लामिक देशों के साथ कश्मीर मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को लताड़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

भारत ने इस्लामिक देशों के साथ कश्मीर मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को लताड़ा

Last updated: September 28, 2018 7:36 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

न्यूयॉर्क:भारत ने इस्लामिक देशों के संगठन (ओआईसी) की बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। भारत ने कश्मीर मुद्दा उठाने पर आपत्ति जताई। साथ ही कहा कि यह समूह के साथ-साथ उसके सदस्य देशों के लिए पूरी तरह अनुचित है कि किसी भी बहु-संगठन व्यवस्था में भारत के आंतरिक मामलों पर चर्चा की जाए।
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र के इतर बुधवार को हुई ओआईसी संपर्क समूह की बैठक में कश्मीर का राग अलापा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां कहा, हम इस बात पर खेद व्यक्त करते हैं कि भारत के आंतरिक मामले से जुड़े मुद्दे पर एक बार फिर ओआईसी में चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि भारत अपने आंतरिक मामलों का इस तरह जिक्र करने को स्वीकार नहीं करता है। दक्षेस सम्मेलन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष के बीच किसी तरह की बातचीत की संभावना पर कुमार ने कहा, यह हमने पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बैठक नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय में कोई स्वीकार्यता नहीं 
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाए जाने के बारे में पूछे जाने पर रवीश कुमार ने कहा कि इस्लामाबाद लंबे समय से ऐसा करता रहा है। उन्होंने कहा, यह पहली बार नहीं है कि वे अपनी द्विपक्षीय बैठकों में यह मुद्दा उठा रहे हैं। आप पाएंगे कि पाकिस्तान हमेशा एकतरफा कहानी कहते हैं। वह जो भी साझा करते या कहते हैं उसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय में कहीं भी कोई स्वीकार्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह अहसास हो गया है कि उसके झूठ और वह जो भी कह रहा है उसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पहले ही खारिज कर दिया है।
कई देशों के साथ विदेश मंत्री की द्विपक्षीय बैठक
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार कोजर्मनी, बोलिविया,अर्मेनिया, पनामा, ऑस्ट्रिया, एंटीगुआ और बारबुडा, चिली और ईरान के अपने समकक्षों समेत नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के साथ द्विपक्षीय बैठक की। कुमार ने ट्वीट किया, ‘एकदम अलग किस्म का संबंध। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से मुलाकात की। हमारे संबंधों को और नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए सकारात्मक तथा दोस्ताना बातचीत।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तनुश्री के आरोपों पर नाना पाटेकर ने दिया ये बड़ा बयान
Next Article ज्यादा लोन दे पाएंगे बैंक, RBI ने दी यह अनुमति

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सोमानी के नए एक्सपीरिएंस सेंटर में आयोजित हुई आर्किटेक्ट इवनिंग: डिज़ाइन और इनोवेशन पर चर्चा
metro
December 13, 2025
एबी इनबेव की आईसीसी के साथ साझेदारी
metro
December 13, 2025
सूफिया तनवीर का चमकदार आग़ाज़: “ना तेलुगोडु” से दक्षिण सिनेमा में नई पहचान
entertainment
December 12, 2025
कुनाल खेमू संग नेटफ्लिक्स की सिंगल पापा में दिखेंगी आयशा अहमद
entertainment
December 12, 2025

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?