सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत में कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर हुई 152
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

भारत में कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर हुई 152

Last updated: March 18, 2020 7:53 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस का संक्रमण हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमितों की संख्या बुधवार को 152 हो गई है। पश्चिम बंगाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़ कम करने के लिए सरकारी ऑफिसों में तय समय से एक घंटे पहले छुट्‌टी होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। उधर, तृणमूल कांग्रेस के प्रेस सचिव अनिर्बन भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी सांसद मिमी चक्रवर्ती को 14 दिनों के लिए घर में ही क्वारैंटाइन कर दिया गया है। वह बुधवार को लंदन से लौटी थीं।
इससे पहले, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने कहा- एक साथ सभी विभागों की छुट्‌टी होने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़ हो जाती है। ऐसे में अब एक-एक करके विभागों की छुट्‌टी की जाएगी। यह कहना गलत है कि कोलकाता से कोरोनोवायरस का मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति ब्रिटेन से यहां आया था। मुझे नहीं पता कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसकी जांच कैसे हुई।

अहमदाबाद में थूकने वालों से 16.15 लाख रु. वसूले गए

गुजरात से अब तक कोरोनावायरस से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। अहमदाबाद में खुले में थूकने वाले लोगों पर 500 रु. जुर्माना लगाया गया है। अहमदाबाद नगर निगम के कमिश्नर विजय नेहरा ने कहा कि बुधवार दोपहर तक खुले में थूकने वाले 3300 लोगों से 16.15 लाख रु. वसूले गए।

इस हफ्ते 2 त्वरित प्रयोगशाला और 49 जांच केंद्र शुरू किए जाएंगे

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) अगले एक हफ्ते में दो त्वरित प्रयोगशाला और 49 नए जांच केंद्र शुरू करेगा। त्वरित प्रयोगशाला दिल्ली-एनसीआर और भुवनेश्वर में शुरू की जाएंगी। वहीं, 49 जांच केंद्र मेडिकल कॉलेज, काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर), डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) समेत अन्य स्थानों पर शुरू किए जाएंगे।

शाहीनबाग में बच्चों के शामिल होने पर बाल आयोग ने मांगी रिपोर्ट
कोरोनावायरस के संक्रमण के बीच शाहीनबाग में बच्चों और शिशुओं के शामिल होने पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने चिंता जाहिर की है। आयोग ने साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में डीएम से केंद्र और राज्य की सलाह के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। एनसीपीसीआर ने तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

अपडेट्स…

  • विस्तारा एयरलाइंस ने कहा- 20 से 31 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित। यात्रियों की कमी के कारण मार्च-अप्रैल में घरेलू उड़ानों में कमी। निलंबित किए गए उड़ानों में बुक किए गए ग्राहकों को किराया वापस किया जाएगा।
  • जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में धारा 144 लागू, इलाके में चार से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।
  • नोएडा में इंडोनेशिया से आए एक युवक में संक्रमण की पुष्टि। गौतमबुद्धनगर में अब तक चार मामले सामने आए।
  • इंदौर से मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली बसों को 21 से 31 मार्च तक के लिए बंद करने का आदेश।
  • फिरोजपुर डिवीजन के सभी 12 ए1 और ए श्रेणी के स्टेशनों समेत माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर, लुधियाना और जम्मू तवी के स्टेशनों पर गुरुवार से 30 अप्रैल तक प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 से बढ़ाकर 50 रु. की गई।
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला-पठानकोट से (18 से 30 मार्च तक), नई दिल्ली-फिरोजपुर कैंट (20 से 29 मार्च तक), जबलपुर-अटारी (21 मार्च से 1 अप्रैल तक) ट्रेन सेवाएं निलंबित। इन ट्रेनों में लोगों की आवाजाही कम हुई।
  • भारतीय सेना ने कोरोनावायरस के कारण 20 मार्च से शुरू होने वाले सभी सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के बैचों को अगले आदेश तक टाला। सभी वॉर गेम्स, कॉन्फ्रेंसेस और प्रशिक्षण कार्यक्रमों स्थगित।
  • कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने बुधवार को बेंगलुरु में 2 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि की। राज्य में अब कुल 13 संक्रमित हो गए हैं।
  • राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा में नवगठित 2-2 निगमों में 5 अप्रैल को होने वाले चुनाव छह सप्ताह के लिए टाले गए। अब ये जून में होंगे।
  • पुणे रेस्टोरेंट एंड होटेलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जी शेट्‌टी ने कहा- शहर के होटल 20 मार्च तक बंद रहेंगे। शहर में 850 होटल हैं और इसमें 25 हजार कर्मचारी काम करते हैं।
  • सरकार का आदेश नजरअंदाज करने की वजह से हैदराबाद में कोचिंग सेंटर, स्कूल, जिम और बार समेत 66 भवनों को सील किया गया। इन केंद्रों को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश।
  • भाजपा सांसद सुरेश सुरेश प्रभु ने खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेट किया है। वे हाल ही में सऊदी अरब से लौटे थे। उन्होंने टेस्ट भी कराया था, जो निगेटिव आया।
  • संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे लखनऊ में एक जूनियर डॉक्टर में भी संक्रमण की पुष्टि। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के इंचार्ज डॉ. सुधीर सिंह ने कहा- संक्रमित डॉक्टर की हालत स्थिर, चिंता की बात नहीं।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन रोका गया

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन रोक दिया गया है। कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों को अगली कक्षा में बिना परीक्षा दिए प्रमोट करने का निर्णय लिया गया है। यूपी में अब तक कोरोनावायरस के 15 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें आगरा में 8, नोएडा में 3, लखनऊ व गाजियाबाद में दो-दो मरीजों का टेस्ट पॉजिटिव मिल चुका है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 170 देशों में संक्रमण और 8,231 मौतें: संक्रमित लोगों का आंकड़ा दो लाख के पार
Next Article भीमा कोरेगांव हिंसा:जांच आयोग ने राकांपा प्रमुख शरद पवार को 4 अप्रैल को पेश होने को कहा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?