सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत को सितंबर में बालाकोट स्ट्राइक में इस्तेमाल इजराइली स्पाइस-2000 बमों की नई खेप मिलेगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

भारत को सितंबर में बालाकोट स्ट्राइक में इस्तेमाल इजराइली स्पाइस-2000 बमों की नई खेप मिलेगी

Last updated: August 29, 2019 1:50 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना को अगले महीने इजराइल के स्पाइस-2000 बमों की नई खेप मिलेगी। नए बमों को इमारत ध्वस्त करने वाला (बिल्डिंग ब्लास्टर) वर्जन बताया जा रहा है। 26 फरवरी को स्पाइस-2000 बमों से ही वायुसेना ने सर्जिकल स्ट्राइक में मुजफ्फराबाद, चकोटी और बालाकोट में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था।

वायुसेना के अफसर ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘स्पाइस-2000 बम सितंबर के मध्य तक हमें मिल जाएंगे। इसके साथ मार्क 84 वारहेड भी मिलेगा। स्पाइस-2000 बम बिल्डिंग को पूरी तरह खत्म करने में कारगर साबित होगा।’’ अगले महीने ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी द्विपक्षीय बातचीत के लिए भारत दौरे पर आ सकते हैं। बमों की सप्लाई भी इसी दौरान हो सकती है।

जून में ही भारत ने डील की थी
इसी साल जून में भारतीय वायुसेना ने इजरायल के साथ आपात व्यवस्था (इमरजेंसी पावर्स) के तहत 100 स्पाइस-2000 बमों का समझौता किया था। बालाकोट स्ट्राइक के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने में ये बम कामयाब रहे थे। भारतीय वायुसेना ने मिराज-2000 लड़ाकू विमानों से स्पाइस बम आतंकी ठिकानों पर गिराए थे।

इमरजेंसी पावर्स के तहत, तीनों सेनाएं (जल, थल और नभ) किसी भी चुनौती से निपटने के लिए 300 करोड़ रुपए के उपकरण खरीद सकती हैं।

बालाकोट में पेनीट्रेटर वर्जन इस्तेमाल हुआ था
बालाकोट एयर स्ट्राइक में जिन स्पाइस बमों का इस्तेमाल हुआ, वे पेनीट्रेटर वर्जन के थे। ये बम इमारत की छत पर छेद करते हुए अंदर जाता है। इससे बिल्डिंग नहीं गिरती लेकिन यह अंदर मौजूद लोगों (आतंकियों) को मार गिराता है। यह बम 70-80 किलो विस्फोटक ले जाने में सक्षम है।

14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article खुफिया एजेंसी की चेतावनी, पाक के प्रशिक्षित कमांडो कर चुके हैं कच्छ खाड़ी में प्रवेश
Next Article द्रविड़ अब इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के कोच नहीं रहेंगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?